हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

MP Weather : इन जिलों में शीतलहर-पाले का अलर्ट

 

ग्वालियर-भोपाल में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

 

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात का तापमान तेजी से लुढ़क रहा है।

रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं।

 

उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से परिवर्तित कर दिया है और ठंड बढ़ा दी है।

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है, पिछले 24 घंटे में ग्वालियर और नौगांव में पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो पचमढ़ी-उमरिया में 2, सागर में 4.4 और 10 साल बाद भोपाल में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भोपाल, सागर समेत 15 शहरों में शीतलहलर और अति शीतलहर (कोल्ड और सीवियर कोल्ड) का असर देखने को मिला। वही 10 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे आया।

 

मौसम के बदलने के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है।

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात का तापमान तेजी से लुढ़क रहा है।

रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं। वही कहीं-कहीं फसलों पर पाला पड़ने की भी आशंका है। 21 दिसंबर के बाद मौसम के बदलने के आसार है।

चुंकी 22 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगाी।

वही 25 के बाद चंबल समेत अन्य जिलों में कही कहीं बारिश हो सकती है।

 

इन जिलो में शीतलहर चलने की संभावना

एमपी मौसम विभाग ने आज रविवार 19 दिसंबर 2021 को सागर, ग्वालियर-चंबल, भोपाल, सतना, रीवा, उज्जैन, सीहोर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, रतलाम, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, जबलपुर, छतरपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर जिलों में अगले 2 दिनों तक तीव्र से मध्यम शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

वही उमरिया, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर और गुना में पड़ने की संभावना है।वही 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

 

पाला पड़ने के आसार

ग्वालियर और भोपाल में पिछले 10 सालों का रिकार्ड टूटा है। सीजन का यह पहला मौका है जब ग्वालियर में तापमान 2 डिग्री से नीचे आया।

ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा, तो भोपाल में यह 4 डिग्री पर आ गया।

इससे पहले ग्वालियर में साल 2019 में दिसंबर में रात का पारा सबसे कम 2.1 डिग्री तक पहुंचा था विभाग की मानें तो आज 4 से 6 किमी प्रतिघंटा की गति से उत्तरी हवा चलेगी।

इससे अगले 24 घंटे तक शीत लहर का असर रहेगा। इससे पाला पड़ने के आसार हैं।

 

तापमान सामान्य से दो डिग्री कम

वही इंदौर में रविवार सुबह पूर्वी और उत्तरी हवाएं अधिकतम 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम 20 डिग्री दर्ज किया गया।

रात का तापमान 10 डिग्री से कम होने के कारण इंदौर में रविवार को इस सीजन में पहली बार कोल्ड डे (शीतल दिन) रहने की संभावना है।

जबलपुर में शनिवार को सीजन का सबसे ठंड दिन रिकार्ड किया गया। इससे पहले 31 जनवरी 2021 की रात को इतना तापमान दर्ज हुआ था।

31 जनवरी को रात का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

source : mpbreakingnews

 

यह भी पढ़े : स्माम किसान योजना : कृषि उपकरण पर मिलेगी 80% सब्सिडी

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान ट्रैक्टर योजना : अब आधी कीमत पर मिलेंगे ट्रैक्टर

 

शेयर करे