हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

 

दो दिन बाद कुछ कम होगी ठंड

 

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है।

उत्तर भारत में क ड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण जहां दिन में सिहरन महसूस होने लगी है, वहां रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज होने लगी है।

इस तरह की स्थिति अभी दो दिन तक बनी रह सकती है। इसके बाद हवाओं का रुख बदलने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अशफाक खान ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे.कम रहा।

 

13 को आएगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में लगभग 12 किलोमीयर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।

तापमान में गिरावट का सिलसिला दो दिन तक बना रहने के आसार हैं।

उधर 13 दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है।

इस सिस्टम के प्रभाव से एक बार फिर हवाओं का रुख बदलेगा। इससे 14 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

इससे ठंड कम होगी। हालांकि इस सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने की उम्मीद है।

जिसके चलते दो-तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के बाद एक बार फिर रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होने लगेगी।

source : niadunia

 

यह भी पढ़े : गेहूं की इन 5 उन्नत किस्मों की करिए खेती

 

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश में फसल बीमा कराने के लिए अब लगेगी किसान चौपाल

 

शेयर करे