फल, अनाज, सब्जी की खेती से सालाना 7 करोड़ कमा रहे

जानिए जितेंद्र सिंह ठाकुर पर कैसे हुई पैसों की बारिश

देश का पेट भरने वाले किसान आज खेती से सिर्फ पेट नहीं भर रहे है बल्कि करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के एक सफल किसान की, जो खेती से 7 करोड रुपए सालाना कमा रहे हैं।

इनका नाम जितेंद्र सिंह ठाकुर है और यह फल, सब्जी और अनाजों की भी खेती करते हैं।

तब चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं वह किस-किस चीज की खेती कर रहे हैं।

 

फल, अनाज और सब्जी की करते हैं खेती

किसान करीब 110 एकड़ में खेती करते हैं। जिसमें उन्होंने गेहूं चावल, अमरुद, संतरा, टमाटर, मिर्च और बांस के लकड़ी की भी खेती करते हैं। जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई हो रही है।

यहां पर वह अलग-अलग चीजों की खेती करते हैं। जिसमें वह 15 एकड़ के जमीन में मिर्च की खेती करते हैं।

इसके बारे में उन्होंने जानकारी दी कि नवंबर में वह मिर्च की नर्सरी तैयार करते हैं और दिसंबर में पौधे की रोपाई कर देते हैं।

चलिए जानते हैं मिर्च की खेती में कितना निवेश करने पर एक एकड़ से 3 लाख रूपए की कमाई हो रही है।

 

मिर्च की खेती में निवेश और कमाई

1 एकड़ में होने वाली मिर्ची की खेती के बारे में उन्होंने जानकारी दी है कि इसमें खर्च करीब 25 से ₹30000 बैठता है। जिससे उन्हें 3 लाख की कमाई होती है।

क्योंकि उन्हें 1 एकड़ से 100 क्विंटल की उपज मिल जाती है। जिसकी औसतन कीमत अगर ₹30 भी मिल जाती है तो भी उन्हें 3 लाख की कमाई हो जाती है। जिसमें खर्च उन्हें बीज, खाद, मिट्टी के बेड, टांट और मजदूरों का आता है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment