Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
ekisan

मप्र के 24 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

Posted on July 24, 2021

 

 मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश के दौर ने मौसम को सुहाना बना दिया है।

 

नदी-नाले उफान पर आ गए है, कहीं सड़कें जलमग्न हो गई है तो कहीं घरों में पानी घुस गया है और आवागमन भी बाधित हो गया है।

पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई है और तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है।

मौसम विभाग ने आज शनिवार को सभी संभागों में कही कहीं बारिश के साथ कई जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार 23 जुलाई 2021 शहडोल, जबलपुर इंदौर, रीवा, उज्जैन, होशंगाबाद, भोपाल, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं कहीं बौछारें पड़ने की संभावना हैं।

वही 24 जिलों में रेड अलर्ट के साथ भारी बारिश से अति भारी बारिश की संभावना है।

वही बिजली चमकने और गिरने के साथ 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र आदुर्बल होकर उत्तरी छत्तीसगढ़-झारखंड क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई तक फैले चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है।

इससे होकर एक ट्रफ  लाइन मध्य प्रदेश-उत्तरी गुजरात तक गुजर रही है।

मॉनसून ट्रफ फालोदी, अजमेर, दतिया से होते हुए बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र से आगे बालासोर तथा पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।

 

इन जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट

होशंगाबाद संभाग के साथ रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, देवास, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी आदि जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही बिजली गिरने और चमकने के भी आसार है।

 

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश

खंडवा में 122, शाजापुर में 55, उज्जैन में 31, भोपाल में 23.2, गुना में 22, सतना में 14, इंदौर में 9.8, मलाजखंड में आठ, भोपाल (शहर), होशंगाबाद में छह, मंडला, खरगोन में पांच, पचमढ़ी में तीन मिलीमीटर बारिश हुई।

 

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी

 

यह भी पढ़े : 50 प्रतिशत की सब्सिडी पर प्याज भंडारण हेतु गोदाम निर्माण हेतु आवेदन करें

 

source

 

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • भाेपाल, इंदौर और जबलपुर में भारी वर्षा की चेतावनी
  • मध्य प्रदेश में किसान 31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसल बीमा
  • आज इन जिलों मे भारी बारिश की संभावना है
  • किसान खुद कर सकेंगे मोबाइल एप से अपनी फसल की गिरदावरी
  • सिर्फ कुछ सालों में ही सफेदा की खेती कर कमाएं 50-60 लाख
  • किसान सोयाबीन की पैदावार में हो रही गिरावट के चलते इन फसलों की भी बुवाई करें
  • जुलाई महीने में इन फसलों की बुवाई करें किसान
  • मध्यप्रदेश सरकार ने शुरू की नई योजना
  • आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
  • शिमला मिर्च की इन किस्मों की खेती में है मुनाफा

Latest Mandi Rates

  • हरदा मंडी भाव
  • आज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव
  • Khandwa Mandi Bhav खंडवा मंडी भाव
  • Timarni Mandi Bhav टिमरनी मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
©2022 eKisan