हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

हल्दी की खेती से मुनाफा कमा कर रहे हैं किसान

 

क्षेत्र के किसान परंपरागत खेती को छोड़कर हल्दी की खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं।

 

इसमें मौसम की मार का भी डर नहीं होता है। पहले एक किसान ने इस खेती को शुरू किया था। अब कई किसान इसे अपना रहे हैं।

नगर के किसान विक्रमसिंह धाकड़ ने पारंपरिक फसल को छोड़कर अपनी चार बीघा जमीन में हल्दी का उत्पादन शुरू किया था। बेहतर रिजल्ट के बाद इसे आगे बढ़ाया। वे अब एक फसल में 400 से 450 क्विंटल हल्दी का उत्पादन कर रहे हैं।

हल्दी को भाप से सूखाने व पॉलिश करने की मशीन भी उन्होंने खरीदी है। पिछले वर्ष उन्होंने व उनके साथ केवल एक या दो किसानों ने ही हल्दी का उत्पादन किया था,

लेकिन इस वर्ष नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में किसान 1 से लेकर 5 बीघा तक के खेतों में हल्दी की खेती कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़े : गांव के युवाओं के लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया, जिससे होगी अंधाधुंध कमाई

 

किसान विक्रम सिंह धाकड़ का कहना है कि हल्दी की फसल में किसान को कम से कम एक से लेकर डेढ़ लाख 1.5 लाख रुपये तक का मुनाफा होता है। साथ ही कोई भी मौसम हो इस फसल पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

किसान द्वारा मई-जून माह में हल्दी की फसल का उत्पादन किया जाता। बताया जाता है कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह की खेती को अपनाया जा रहा है।

 

चार बीघा में 6 लाख की आय होगी

किसानों ने बताया कि इसमें मुनाफा ज्यादा होता है। छह बीघा में अगर उत्पादन किया जाए। पूरा खर्चा निकाल दिया जाए तो किसान एक सीजन में छह लाख रुपये की आय प्राप्त कर सकता है।

यदि चार बीघा जमीन में किसान रबी और खरीब की फसल लगाए तो भी दोनों फसल में इतनी आय नहीं होगी।

 

खुद घर पर ही तैयार कर ली हल्दी

किसान धाकड़ ने बताया कि पिछली बार हल्दी को खेत से निकालने के बाद अन्य प्रक्रियों के लिए हल्दी दूसरे स्थान पर भेजते थे, लेकिन इस बार हल्दी को तैयार करने के लिए कुछ मशीनों को खरीदा है। इससे भी बचत हो रही है।

 

यह भी पढ़े : MP में अतिरिक्त आय के लिये किसान पशु धन बीमा योजना लागू

 

source : naidunia

 

शेयर करे