जमीन नापने (Land Measurement) के लिए कई मोबाइल ऐप्स उपलब्ध हैं, जिनसे किसान बिना मशीन के भी खेत की माप कर सकते हैं।
जमीन नापने के लिए अब किसानों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। मोबाइल ऐप्स की मदद से खेत की लंबाई, चौड़ाई और कुल क्षेत्रफल आसानी से मापा जा सकता है।
GPS Fields Area Measure और Measure Map जैसे ऐप GPS और मैप की सहायता से माप देते हैं।
इन ऐप्स के जरिए किसान बीघा, एकड़ या हेक्टेयर में जमीन की गणना कर सकते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। हालांकि, पूरी सटीकता के लिए सरकारी सर्वे भी जरूरी माना जाता है।
यहां कुछ सबसे उपयोगी ऐप्स दिए गए हैं :
जमीन नापने के लिए बेस्ट ऐप्स
- GPS Fields Area Measure
GPS के जरिए खेत की लंबाई-चौड़ाई और कुल क्षेत्रफल आसानी से माप सकते हैं।
- Measure Map
मैप पर पॉइंट सेट करके जमीन की सटीक माप निकालने में मदद करता है।
- Land Calculator
बीघा, एकड़, हेक्टेयर जैसी यूनिट में जमीन की गणना करने के लिए उपयोगी।
- Planimeter
खेत या प्लॉट की सटीक एरिया मापने के लिए लोकप्रिय ऐप।
- GPS Area Calculator
लाइव लोकेशन के साथ खेत की सीमा तय कर तुरंत माप देता है।
ये सभी ऐप आपको आसानी से Google Play Store (Android मोबाइल) और Apple App Store (iPhone) पर मिल जाएंगे।
यहाँ से आप Install और Download कर सकते है।
ध्यान रखें:
- GPS ऐप्स में 100% सटीकता नहीं होती, लेकिन सामान्य उपयोग के लिए काफी सही होते हैं।
- ज्यादा सटीक माप के लिए पटवारी या सर्वे मशीन का उपयोग बेहतर रहता है।
