Menu
logo-ekisan-mandi-bhav
  • Home
  • Mandi Bhav
  • Sarkari Yojana
  • Success Story
  • Download App
logo-ekisan-mandi-bhav

किसानों ने बनाया प्याज का बीज बैंक

Posted on February 23, 2021February 22, 2021

 

बेहरी (देवास)।

 

प्याज की फसल किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बना रही है।

 

यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में किसान प्याज के उत्पादन में रुचि ले रहे हैं। इस बार मंडियों में प्याज के अच्छे भाव मिल रहे हैं।

इधर बाजार में प्याज के बीज आठ हजार रुपये किलो तक हो जाने से कई किसान प्याज की फसल नहीं लगा पाए। इससे सबक लेते हुए अब क्षेत्र के किसान स्वयं ही प्याज के बीज तैयार करने में जुट गए हैं।

 

उल्लेखनीय है कि इस बार आरंभ में 800 रुपये प्रतिकिलो से शुरू हुआ प्याज का बीज (कण) आठ हजार रुपये प्रतिकिलो तक बिकने लगा। भाव में 10 गुना वृद्धि के पीछे किसानों ने कालाबाजारी का आरोप लगाया।

 

यह भी पढ़े : समर्थन मूल्य से अधिक में बिका गेहूं

 

इसके चलते क्षेत्र के किसान बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर हो रहे हैं। वे अपने-अपने खेतों में प्याज का बीज उत्पादन करने में जुट गए। इसके लिए बड़ी मात्रा में बाजार से उच्च क्वालिटी के प्याज खरीदकर लाए हैं।

कुछ किसानों ने तो स्वयं ही उच्च क्वालिटी के प्याज का बीज तैयार कर उन्हें लगाया। अब बीज तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसानों का कहना है कि घर पर बीज तैयार करने से अधिक भाव में बाजार से बीज खरीदने की आवश्यकता नहीं रही।

 

फिलहाल दो दर्जन से अधिक किसानों ने आपस में अदान-प्रदान कर प्याज का बीज बैंक तैयार किया है। बेहरी में ही करीब 15 क्विंटल से अधिक प्याज बीज तैयार हो रहा है। इसे बेचने के बजाय गांव में ही आपस में आदान-प्रदान कर इसे अगले वर्ष लगाया जाएगा।

 

किसान गब्बूलाल पाटीदार ने बताया कि हम उच्च क्वालिटी के 45 कट्टे बाजार से खरीदकर लाए हैं। इनसे अनुमानित दो क्विंटल बीज उत्पादन की उम्मीद है।

किसान सुनील मंडलाई, शिव पाटीदार, हरीश उपाध्याय, शिवनारायण विश्वकर्मा, बद्रीलाल पाटीदार, मनोहर सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र में सभी किसान अपने खेतों में प्याज के बीज तैयार कर रहे हैं। आगामी दिनों में इससे काफी फायदा होगा।

उद्यानिकी विभाग के राकेश सोलंकी ने बताया कि बीज उत्पादन के बाद उसे सुरक्षित रखने के उपाय किसानों को करना होंगे, वरना नमी के कारण बीज खराब हो जाते हैं।

 

यह भी पढ़े : असमय बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति की भरपाई करेगी सरकार

 

source : naidunia

 

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • प्रशिक्षण लेकर बन गए उन्नात किसान
  • मार्च में करें इन सब्जियों की बुवाई होगा अच्छा मुनाफा
  • कम भाव को लेकर किसान व व्यापारियों में विवाद
  • 11 करोड़ किसानों को मिला 1 लाख करोड़ से अधिक का लाभ : श्री तोमर
  • ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ के तहत मिलने वाली राशि की बढ़ाई गई सीमा
  • तुअर दाल का विकल्प बन रही राम बटला
  • आलू और सरसों की फसल के बाद जल्द करें मक्का की बुवाई
  • किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रमुख फसल हो सकती है बांस : केंद्रीय कृषि मंत्री
  • पपीता व सब्जियों की खेती के लिए मिसाल बन रहे हेमलता व छगनलाल बिसेन
  • किसान बलराम ने सीएम से सम्मान निधि के बारे में क्या कहा…?

latest Mandi Bhav

  • indore mandi bhavIndore Mandi Bhav | इंदौर मंडी के भाव
  • neemuch mandi bhavNeemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur-Mandi-BhavMandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • dhamnod mandi bhavDhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Khargone Mandi BhavKhargone Mandi Bhav खरगोन जिले के मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • harda mandi bhavHarda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • timrani mandi bhavTimarni Mandi Bhav टिमरनी मंडी भाव
  • badnawar mandi bhavBadnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव
  • Ashta Mandi BhavAshta Mandi Bhav आष्टा मंडी भाव
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/ekisanindia
©2021 | eKisan