Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

किसान खुद इस एप पर करें अपनी फसल की गिरदावरी

Posted on August 1, 2022August 1, 2022

फसल गिरदावरी के लिए एप

 

देश में किसानों के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को भूमि एवं उसमें उपजाई जा रही फसल की जानकारी किसानों को देना होता है।

अभी तक यह काम तहसील एवं पटवारियों के माध्यम से किया जाता था, जिसमें काफी समय लगता है।

साथ ही कई बार ग़लत फसल या रक़बा दर्ज होने से किसान कई योजनाओं से वंचित रह जाते थे।

इस समस्या के समाधान के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक एप बनाया है जिससे किसान स्वयं अपनी फसलों की गिरदावरी दर्ज करा सकते हैं।

 

मेरी गिरदावरी- मेरा अधिकार

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश और आत्म-निर्भर किसान के मंत्र पर राज्य सरकार ने एक और किसान हितैषी निर्णय लिया है।

“मेरी गिरदावरी- मेरा अधिकार” में अब किसान निश्चिंत होकर अपनी फसल की जानकारी “MP KISAN App” के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे।

 इस जानकारी का उपयोग कई योजनाओं में किया जाएगा।

 

मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

किसानों के द्वारा दर्ज की गई जानकारी का उपयोग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल हानि आंकलन में, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और फसल ऋण एवं कृषि ऋण में किया जायेगा।

साथ ही दर्ज की गई जानकारी का उपयोग अन्य कई योजनाओं में किया जा सकेगा।

प्राकृतिक कारणों से फसलों के नुकसानी पर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा राशि प्राप्त करने के लिए फसलों का गिरदावरी करना जरुरी रहता है।

जिससे खेती तथा उसमें लगाई गई फसल की जानकारी प्राप्त होती है साथ ही फसल नुकसान होने पर उसका सही आंकलन किया जा सकता है।

इस तरह किसान अपनी फसलों की गिरदावरी कर योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं।

 

किसान कौन से एप से कर सकेंगे गिरदावरी

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के किसान स्वयं अपने फसलों की गिरदावरी कर सकें इसके लिए “मेरी गिरदावरी- मेरा अधिकार” के तहत MP KISAN App विकसित किया है।

इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

“मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार” में किसान को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है कि वे अपने खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी एमपी किसान एप पर दर्ज कर अपने आप को रजिस्टर सकते हैं।

 किसान इस एप पर 1 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक खरीफ फसलों का गिरदावरी करा सकते हैं|

 

किसान कैसे करें गिरदावरी

किसान MP KISAN App पर किसान खुद से ई-गिरदावरी कर सकते हैं, इसके लिए किसानों को प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड करना होगा।

किसान को एप पर लॉगिन कर फसल स्व-घोषणा, दावा आपत्ति आप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं।

खाता जोड़ने के लिए प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला/तहसील/ग्राम खसरा आदि का चयन कर एक या अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है।

खाता जोड़ने के बाद खाते के समस्त खसरा की जानकारी एप में उपलब्ध होगी।

उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर एआई के माध्यम से जानकारी उपलब्ध होगी।

किसान के सहमत होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज की जा सकेगी|

संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोयी गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज की जा सकती है।

जिसके बाद किसान के द्वारा दर्ज इस जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं पटवारी से सत्यापन होगा।

 

फसल गिरदावरी करने हेतु MP Kisan APP डाउनलोड करने के लिये क्लिक करें

https://play.google.com/

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत सिंचाई उपकरणों हेतु आवेदन करे

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन की फसल में तनाछेदक किट नियंत्रण कैसे करें?

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023
  • मोबाइल से अपनी जमीन मापने का सरल तरीका

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan