Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

किसान खुद कर सकेंगे मोबाइल एप से अपनी फसल की गिरदावरी

Posted on July 3, 2022July 3, 2022

नहीं लगाना पड़ेगा पटवारियों के चक्कर

 

आयुक्त भू अभिलेख मप्र की ओर से इस वर्ष गिरदावरी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ई-तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत मैप आईटी के द्वारा सैटेलाईट से प्राप्त ईमेज के आधार पर किसान से सत्यापन कराते हुए गिरदावरी अभिलेखों में दर्ज की जाएगी।

भू अभिलेख अधिकारी श्री पवन वास्केल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पटवारियों को गिरदावरी करना होती थी पंरतु अब किसान स्वयं अपने खेत की गिरदावरी कर पाएंगे।

इसके लिए उन्हें एमपी किसान एप प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। जिसमें सैटेलाईट इमेज के आधार पर फसल दिखाई जाएगी।

यदि कृषक एप में दिखाई जाने वाली फसल से सहमत हैं, तो यह कर ओके करेंगे। इसके बाद फसल सर्वर पर अपलोड हो जाएगी।

 

मोबाइल एप तैयार किया गया

भू- अभिलेख श्री वास्केल ने बताया कि गिरदावरी को लेकर  कई किसान समर्थन मूल्य के दौरान होने वाले पंजीयन में परेशान होते नजर आते थे।

पटवारियों ने भी गिरदावरी करने का विरोध किया।

अब इस तरह की समस्या पैदा ना हो इसको लेकर एक मोबाइल एप तैयार किया गया है।

जिसके जरिये किसानों को गिरदावरी के लिए न तो पटवारियों के चक्कर लगाने होंगे और न सर्वे में फसल का गलत आकलन होगा।

किसान एप डाउनलोड करके खुद एप के माध्यम से सेटेलाईट के जरिये अपनी फसल की गिरदावरी कर सकेंगे।

 

यहाँ से करे ऐप डाउनलोड

  • इसके लिए किसानों को प्ले स्टोर पर जाकर MP किसान ऐप को डाउनलोड करना होगा, जिसमें सैटेलाइट इमेज के द्वारा अपने खेत की लोकेशन को ढूंढना होगा।
  • उसके बाद आपको कृषि एप में दिखाई जाने वाली फसल से सहमत है, तो जानकारी आगे भरे इसके बाद यही जानकारी सर्वर पर अपलोड हो जायेगी।
  • सबसे पहले आपको ऊपर बताए अनुसार प्ले स्टोर से MP किसान ऐप को डाउनलोड करे।
  • उसके बाद आपको मोबाइल नंबर से ऐप मे लॉगिन कर लेना है, लॉगिन करने के बाद ऐप खुल जाएगा।

 

किसान चुके तो निश्चित समय बाद प्रक्रिया पटवारी को करनी होगी

भू-अभिलेख श्री वास्कले ने आगे बताया कि यदि एक निश्चित समय तक कृषक किसी कारणवश गिरदावरी नहीं कर पाते हैं तो पटवारी को अंतिम दिनांक के पूर्व खेत पर ग्राउंड टुथिंग करते हुए सैटेलाइट के आधार पर गिरदावरी दर्ज करना होगी।

इस प्रक्रिया में तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे कि शत-प्रतिशत गिरदावरी वास्तविक होना है।

 

ऐप डाउनलोड करने के लिय नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें

https://play.google.com/

यह भी पढ़े : अधिक पैदावार के लिए बुआई से पहले ज़रूर करें बीज अंकुरण परीक्षण

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन की बोवनी हेतु किसानो के लिए महत्वपूर्ण सलाह

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं लाखों किसान
  • पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त आने में क्यों हो रही देरी?
  • तुरंत शुरू करें खेती से जुड़े यह तीन व्यवसाय
  • 226 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, ये रहे लेटेस्ट दाम
  • इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
  • मप्र में खरीफ फसल के लिए 3 गुना हुआ खाद का भंडारण
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • वृक्षारोपण करने वाले किसानों का किया जाएगा दुर्घटना बीमा
  • सम्पूर्ण भारत का जून 07, 2023 का मौसम पूर्वानुमान
  • सोयाबीन मंडी भाव | 05 जून 2023

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan