हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

किसानों को तुरंत मिलेगा फसल नुकसान का 25 फीसदी मुआवजा

 

तुरंत मिलेगा फसल नुकसान का मुआवजा

 

देश के कई राज्यों में पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से खेत में खड़ी रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

मुख्य रूप से गेहूं, अगेती सरसों, चना, मटर, लहसुन, अफीम, मेथी और सब्जियों की फसलें तबाह हो गई हैं।

बारिश से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

फसलों में नुकसान को देखते हुए सरकार ने सर्वे करवाकर किसानों को नुकसान का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने किसानों को नुकसान का 25 फीसदी मुआवजा तुरंत देने के निर्देश दिए हैं।

 

सरकार ने अधिकारियों को दिए सर्वे के निर्देश

बारिश व ओलावृष्टि से मध्यप्रदेश के कई जिलों में रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

फसल नुकसान को देखते हुए मध्यप्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने सर्वे के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि व बारिश से खेत में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

सरकार की ओर से किसानों की शिकायत से पहले उनके खेतों में जाकर सर्वेक्षण दल द्वारा सर्वे कराया जाएगा।

कृषि मंत्री ने किसानों को आरबीसी 6 (4) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।

इस संबंध में बीमा कंपनियों को भी निर्देश दिए जाएंगे।

 

किसानों को संतुष्ट करने की जिम्मेदारी सर्वे टीम की, वीडियोग्राफी भी होगी

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने फसल नुकसान को गंभीरता से लिया है और सर्वे टीम की जवाबदेही तय की है।

कृषि मंत्री कमल पटेल के मीडिया में प्रकाशित बयानों के अनुसार सर्वे टीम द्वारा किसानों की फसलों की क्षति का आकलन ठीक ढंग से किया जाएा। सर्वे टीम प्रत्येक को संतुष्ट करेगी।

उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया गया कि सर्वे की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जायेगी। पंचनामे पर किसान के हस्ताक्षर भी करवाए जाएंगे।

 

किसानों को 25 फीसदी मुआवजा तुरंत देने के निर्देश

बारिश से मध्यप्रदेश के कई जिलों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खराब हो गई है।

किसानों को राहत पहुंचान के उद्देश्य से  मध्यप्रदेश ने पीडि़त किसानों को मुआवजा देने का फैसला किया है।

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के मीडिया में प्रकाशित बयानों के अनुसार किसानों को फसल नुकसान का 25 फीसदी मुआवजा तुरंत दिया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों को गांव-गांव जाकर दौरा करने के निर्देश दिए हैं। 

 

फसल बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार किसानों की सहायता के लिए हमेशा एक्शन मोड में रहती है।

सरकार को किसानों के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं है।

मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि व बारिशसे फसल नुकसान पर सीएम चौहान ने भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

सीएम ने फसल नुकसान का तत्काल सर्वे करने और क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद राहत राशि दी जाएगी।

राहत राशि के साथ किसानों को फसल बीमा का लाभ मिले इसके लिए भी सीएम ने निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़े : सहजन एक जादुई पौधा

 

यह भी पढ़े : किसान समूह को मिलेंगे 15 लाख – जाने आवेदन प्रकिया

 

शेयर करे