आधे MP में कोहरा : कल से फिर बारिश का अलर्ट

एमपी के 19 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। ओले-बारिश का दौर थमने के बाद ठंड और कोहरे का असर तेज हो गया है।

शुक्रवार सुबह सतना में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर महज 50 मीटर रह गई। हालात ऐसे थे कि कुछ ही दूरी पर दिखाई देना मुश्किल हो गया, वहीं रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सतना, रीवा, ग्वालियर और गुना में घना कोहरा दर्ज किया गया।

इसके अलावा भोपाल, दतिया, खजुराहो, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, जबलपुर, मंडला, सागर, उमरिया, बालाघाट, विदिशा, अशोकनगर, रायसेन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, सीहोर और डिंडौरी सहित कई जिलों में कोहरे का असर देखा गया।

 

अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट

31 जनवरी- ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अलर्ट।

1 फरवरी- नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में बारिश का अलर्ट।

2 फरवरी- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश का अलर्ट।

 

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश तक पहुंच रहा है। ऊपरी वायुमंडल में तेज जेट स्ट्रीम हवाएं सक्रिय हैं, जिससे ग्वालियर-चंबल अंचल में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि सिस्टम के लौटने के बाद ठंड और तीखी होगी, और दिन-रात के तापमान में और गिरावट आएगी।