हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

लहसुन की उन्नत खेती

 

लहसुन महत्वपूर्ण बल्ब फसलों में से एक है।

 

यह एक मसाला के रूप में भारत में प्रयोग किया जाता है।

लहसुन की खेती आम तौर पर आंध्रप्रदेष, उत्तार प्रदेष, मद्रास और गुजरात में खेती की जाती है।

 

लहसुन कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फॉस्फोरस का एक प्रचूर स्त्रोत के रूप में माना जाता रहा है। लहसुन में वाष्पषील तेल पाया जाता है।

लहसुन अपच में मदद करता है। यह मानव रक्त में कोलेस्टॅ्राल कम कर देता है।

 

लहसुन की खेती के लि‍ए मौसम और जलवायु

लहसुन की खेती कई प्रकार की जलवायु में की जा सकती है। तथापि बहुत गर्म या ठंडे मौसम में इसकी खेती नहीं की जा सकती है।

बल्बों के गठन के लिए लघु दिन बहुत ही अनुकूल होते है। इसे 1000-1300 मीटर समुद्र तल की ऊंचाई पर अच्छी तरह से उगाया जा सकता है।

 

लहसुन के लि‍ए खेत की तैयारी

पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से 15-20 से.मी. गहरी जुताई करनी चाहिए।

इसके पष्चात् दो-तीन बार कल्टीव्हेटर चलाना चाहिए, जिससे ढेले टूट जाए और मिट्टी भुरभुरी हो जाती है।

दूब या मौथा आदि खरपतवारों को जड़ सहित निकाल कर जला देना चाहिए।

 

खेत में 20-25 टन अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर की खाद डाल कर उसे हैरो से मिट्टी में अच्छी तरह से मिला देना चाहिए।

अच्छी तरह तैयार खेत में भूमि के प्रकार, मौसम, वर्षा की मात्रा आदि को ध्यान में रखते हुए समतल क्यारियाँ बनाकर प्याज की रोपाई किया जाता है।

 

ज्यादातर, समतल क्यारियाँ 1.5-2.0 मी. चौड़े और 4-6 मी. लम्बे बनते है।

लेकिन समतल क्यारियाँ खरीफ या बारसात के मौसम के लिए उपयुक्त नहीं होते है। इस मौसम के लिए ऊंचे मेड़ बनाने चाहिए ताकी पानी की निकासी हो सके।

 

लहसुन उगाने के लि‍ए मिट्टी

लहसुन की खेती मध्यम काली से चिकनी बलुई मिट्टी, जिसमें पोटाष की काफी अच्छी मात्रा हो अच्छी मानी गई है।

लहसुन जमीन के नीचे तैयार होने वाली फसल हैं, जिसकी जडें जमीन से अधिकतम 20-25 सें.मी. तक जाती है।

 

कन्दीय फसल होने के कारण भुरभुरी तथा जल निकास वाली भूमि उत्ताम मानी जाती है। बलुई दोमट भूमि सर्वोत्ताम होती है। अन्य भूमि में भी उगाई जा सकती हैं।

लहसुन की खेती के लिए भारी मृदा उपयुक्त नहीं होती है, क्योंकि इसमें जल निकास उपयुक्त नहीं होने के कारण कन्दों का समुचित विकास नहीं हो पाते तथा कंद छोटे रह जाते है, इस कारण भारी मृदा में लहसुन नहीं लगाना चाहिए।

भूमि का पीएच मान 5.8-6.5 के मध्य होना चाहिए।

 

लहसुन बोने के लि‍ए बीज दर और बुवाई का समय

लहसुन के लिए 400-500 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर बीज पर्याप्त होती है।

लहसुन की खेती रबी और गर्मी के दिनों में की जाती हैं। अगस्त-नवम्बर तक इसे लगाया जा सकता है।

 

लहसुन की उन्‍नत किस्म

गोदावारी :- यह किस्म जामनगर संग्रहण से चयन द्वारा विकसित है बल्ब आकार में मध्यम और गुलाबी रंग का होता है।

प्रति बल्ब 25-30 कलियॉ होती है। यह किस्म माहू के लिए सहनषील हैं।

अवधि 130-140 दिन है। औसत उपज 150 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होता है।

 

श्वेता :- बल्ब का आकार मध्यम व सफेद रंग होता हैं। प्रति बल्ब 20-25 कलियॉ होती है। अवधि 120-130 दिन हैं।

औसत उपज 130 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

 

भीमा ओमेरी :- रबी मौसम के लिए उपयुक्त सफेद कंद 120-135 दिन में परिपक्कता, औसत उपज 10-12 टन/हे., उपज क्षमता 14 टन/हे., 6-8 माह तक भण्डारण योग्य।

 

इसके अलाव फवारी, राजली गादी जी-451, सलेक्षन-2, सलेक्षन-10 कि‍‍‍‍‍स्‍मे भी बहुत पापुलर है।

 

लहसुन की रोपाई

कलियॉ का चयन लहसुन के रोपण लिए महत्वपूर्ण हैं।

बीज लहसुन बल्ब से अलग-अलग कलियॉ बोने से पहले अलग कर लें, लेकिन लंबे समय से पहले नहीं।

बड़ी कलियॉ रोपण के लिए चयनित किया जाना चाहिए। छोटे, रोगग्रस्त और क्षतिग्रस्त कलियॉ का चयन नहीं करना चाहिए।

 

कलियॉ को कार्बेन्डाजिम 0.1 प्रतिषत की घोल से उपचारित करना चाहिए जिससे कवकजनित रोगों के प्रभाव को कम किया जा सके।

लहसुन के लिए बीज दर 400-500 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर पर्याप्त होती हैं। चयनित कलियॉ 10 से.मी. दुरी पर कलियॉ लगाई जानी चाहिए।

 

लहसुन में खरपतवार प्रबंधन

लहसुन कलियों का अंकुरण 7-8 दिनों में होता है। लेकिन खरपतवार 3-4 दिन बाद लहसुन के रोपण के उपरान्त उग जाते है। जिसका उचित प्रबंधन अति आवष्यक है।

लहसुन में खरपतवार की रासायनिक प्रबंधन के लिए पेन्डिामेथेलिन 30 ई.सी. /3.5-4 मि.ली. प्र्रति लिटर पानी या ऑक्सीफलोरोफेन 25 अनुपात ई.सी. /1.52 मि.ली. प्रति लिटर पानी के साथ बुवाई से पहले या बुवाई के बाद स्प्रे किया जा सकता है।

 

लहसुन में निदाई-गुड़ाई

पहली निदाई गुडाई हाथ या खुरपी से बुवाई के एक महीने बाद किया जाना चाहिए।

दूसरी निदाई-गुडाई बुवाई के दो महीने के बाद किया जाता है। बल्ब के उचित विकास के लिए निदाई-गुडाई अति आवष्यक है।

 

लहसुन में खाद एवं उर्वरक

गोबर की खाद या कम्पोस्ट 200-300 क्विंटल प्रति हेक्टर तथा नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं पोटाष क्रमष: 100,50,50 किलों प्रति हेक्टर आवष्यक है।

गोबर की खाद या कम्पोस्ट, फास्फोरस तथा पोटाष की पूरी मात्रा एवं नाइट्रोजन की 1/3 मात्रा भूमि के तैयारी के समय तथा नाइट्रोजन की बाकी मात्रा को दो भाग में बांटकर रोपाई के 25-30 दिन एवं 40-45 दिन में गुडाई करते समय देना चाहियें।

 

लहसुन में सिंचाई

पहली सिंचाई बुवाई के बाद दिया जाता है। लहसुन की फसल को शुरूआत में हल्का परन्तु कम अंतर पर पानी की आवष्यकता होती है सुखे खेत में रोपाई के तुरन्त बाद सिंचाई की जानी चाहिए।

नयी जडें विकसत होने तक खेत में पर्याप्त नमी होना आवष्यक हैं।

 

इसलिए रोपाई के बाद की गई सिंचाई के दो-तीन दिन बाद दूसरी सिंचाई की आवष्यकता होती है।

एक बार पौधों को स्थापित हो जाने के बाद आरंभिक समय में पानी की आवष्यकता कम हो जाती हैं। परन्तु जैसे-जैसे पौधो की वृध्दि होती है।

 

उनकी पानी की आवष्यकता बढने लगती है। पौधों में गांठ बनना आरंभ होने से कन्दों के पूर्ण विकास तक (रोपाई के 60-110 दिन तक) नियमित रूप से सिंचाई की आवष्यकता होती है।

रोपाई के तुरन्त अंतराल पर एक सिंचाई की जाती हैं इसके बाद मौसम के अनुसार रबी मौसम (नवम्बर-जनवरी) में 10-12 दिन के बाद सिंचाई की जाती है।

फरवरी-अपै्रल माह में 7-8 दिनों के अन्तराल पर सिचांई की जानी चाहिए।

 

लहसुन की खुदाई

लहसुन 41/2 से 5 महीनों की अवधि का फसल हैं। जब पत्ते पीले या भूरा होने प्रारंभ करें और सूखने के लक्षण दिखाने तब पौधे कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं।

देषी हल की मदद से पौधे को बाहर निकाल ले।

और कम से कम 2-3 दिनाें के लिए खेत में सुखने के लिए छोड़ दें ताकि बल्ब की गुणवत्ता लंबे समय के बरकारार रहे बल्ब या उन्हें सूखी फर्श पर एक अच्छी तरह हवादार कमरे में फर्श पर सूखी रेत पर रखते है।

 

लहसुन की उपज

50-70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर लहसुन की उपज प्राप्त की जाती हैं।

 

लहसुन का भण्डारण

लहसुन के अधिक समय तक भण्डारण के लिए भण्डारणगृहों का तापमान तथा अपेक्षाकृत आर्द्रता महत्वपूर्ण कारक हैं।

अकणक आर्द्रता (70 अनुपात से अधिक) लहसुन के भण्डारण का सबसे बड़े शत्रु है।

इससे फफुंदों का प्रकोप भी बढ़ता है व लहसुन सड़ने लगता हैं।

 

इसके विपरीत कम आर्द्रता (65 अनुपात से अधिक) होने पर लहसुन के वाष्पोर्त्सन अधिक होता हैं तथा वजन में कमी अधिक होने लगती हैं।

लम्बे समय तक भण्डारण के लिए भण्डार के गृहों का तापमान 1-0 सेंटीग्रेड तथा 65-70 प्रतिषत के मध्य आर्द्र्र्रता होनी चाहिए।

 

मई-जून के महीनों में भण्डार गृहों का तापमान अधिक होने से तथा नमी कम होने से वजन में कमी अधिक होती हैं।

 

यह भी पढ़े : गेहूं की इन 5 उन्नत किस्मों की करिए खेती

 

यह भी पढ़े : गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक सलाह

 

यह भी पढ़े : किसानो को सलाह, प्रति हैक्टेयर 100 किलोग्राम गेहूं का उपयोग बुआई में करें

 

शेयर करे