Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देगी सरकार

Posted on February 12, 2022February 12, 2022

 

पशुओं की मृत्यु पर भी मिलेगी राहत राशि

 

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से जिन किसानों को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राहत राशि देने का निर्णय लिया गया है.

 

बीते साल खरीफ फसल (2020) और रबी फसल (2020-21) की खेती के दौरान किसानों को जबरदस्त प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा था. जिसकी वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था और बड़ा आर्थिक नुकसान भी हुआ था.

किसानों की लागत को सुरक्षा देने की दृष्टि से मध्य प्रदेश में रविवार को भी बैंक खुलवाकर किसानों की फसलों का बीमा करवाया गया.

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बैतूल में आज 49 लाख बीमा दावों की 7615 करोड़ रुपये की राशि का 49 लाख 85 हजार किसानों को भुगतान कर रहे हैं.

 

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देगी सरकार

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से जिन किसानों को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राहत राशि देने का निर्णय लिया गया है.

प्रदेश में जहां भी ओलावृष्टि से किसानों के पशुओं की मृत्यु हुई है, उन्हें गाय-भैंस की मृत्यु पर 30 हजार रुपये, बैल-भैंसा की मृत्यु पर 25 हजार रुपये, बछड़ा-बछड़ी की मृत्यु पर 16 हजार रुपये और भेड़-बकरी की मृत्यु पर 3 हजार रुपये राहत राशि देने का प्रावधान किया गया है.

 

आज एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) में 938.84 करोड़ रुपए की राशि हितग्राहियों के खाते में वितरित कर मध्य प्रदेश राशि व्यय करने में पहले स्थान पर है.

 

जैविक खेती के मामले में नंबर वन रहा है मध्य प्रदेश

बता दें कि मध्य प्रदेश जैविक खेती के मामले में नंबर वन रहा है. देश में 40 फीसदी से अधिक जैविक खेती मध्यप्रदेश में हो रही है.

वर्तमान में प्रदेश में 17.31 लाख हेक्टेयर जमीन पर जैविक खेती की जा रही है.

जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए 99 हजार हेक्टेयर में भारतीय प्राकृतिक कृषि के क्लस्टर भी क्रियान्वित किए जा रहे हैं.

 

मध्यप्रदेश में इस साल धान की खरीदी में रिकॉर्ड कायम हुआ है.

खरीफ मार्केटिंग सीजन 2020-21 में 37.27 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी. फिलहाल प्रदेश में धान की खरीदी जारी है.

आशा है कि 2022 में धान खरीदी में नया कीर्तिमान बनेगा.

source

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : इस तारीख को आएगा बैंक खातों में फसल बीमा का पैसा

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक
  • आधार, पैन कार्ड लिंक : 30 जून आखिरी तारीख, ऐसे जोड़ें दोनों दस्तावेज
  • कब आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त?
  • इस घास की खेती करके आप कमा सकते हैं लाखों
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • धान की रोपाई के लिए पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर कृषि यंत्र सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन करें
  • दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को उपलब्ध कराया जा रहा है पौष्टिक आहार
  • इस तारीख को किसानो के खाते में सीएम डालेंगे 6500 करोड़ रूपये
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट

Latest Mandi Rates

  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव
  • Badnagar Mandi Bhav बड़नगर मंडी भाव
  • Khandwa Mandi Bhav खंडवा मंडी भाव
  • Khategaon Mandi Bhav खातेगांव मंडी भाव
  • Bhikangaon Mandi Bhav भीकनगांव मंडी भाव
  • Sagar Mandi BhavSagar Mandi Bhav सागर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan