Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
ekisan

यहाँ देशी गाय प्रतिदिन दे रही है 20 लीटर तक का दूध

Posted on December 5, 2021December 4, 2021

 

सेरोगेसी से जन्मी देशी गायों से दूध उत्पादन

 

देशी गायों के सरंक्षण एवं उनमें दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं|

ऐसा ही एक फार्म मध्यप्रदेश के पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम द्वारा वर्ष 2014-15 में भोपाल में शुरू किया गया था|

भोपाल के केरवा स्थित मदर बुल फार्म पर भ्रूण प्रत्यारोपण के बहुत अच्छे परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं।

सर्वोत्तम गिर नस्ल की गाय और सांड से आरंभ किये गये इस प्रोजेक्ट से आज फार्म पर सेरोगेसी से जन्मी 298 गाय मौजूद हैं, जिन्सें उच्च गुणवत्ता का दूध प्राप्त किया जा रहा है|

 

तेजी से बढ़ रही है गायों की संख्या

प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम डॉ. एच.बी.एस. भदौरिया ने बताया कि वर्तमान में बुल मदर फार्म पर 386 देशी गाय हैं।

देश की सर्वाधिक दूध देने वाली गिर, थारपरकर और साहीवाल नस्ल की इन गायों से उच्च गुणवत्ता का दुग्ध उत्पादन बढ़ने के साथ ही गायों की संख्या तेजी से बढ़ रही है|

मात्र 6 साल पहले गिर नस्ल के जोड़े से 15 गायों के साथ शुरू किये गये प्रयोग में वर्ष 2015-16 में 7 बछड़े और 8 बछियों के जन्म के साथ सफलता का क्रम आज भी जारी है।

 

यह गाय देती है 15-20 लीटर दूध प्रतिदिन

2 लीटर तक दूध देने वाली गाय में प्रत्यारोपित भ्रूण से जन्मी बछिया आज 15 से 20 लीटर दूध प्रतिदिन दे रही है।

गिर और साहीवाल नस्ल की गाय 15 से 20 लीटर और थारपरकर नस्ल की गाय 10 से 20 लीटर प्रतिदिन दूध दे रही हैं।

एक गाय अपने जीवनकाल में केवल 7 से 8 बार गर्भ धारण करती है।

इसके विपरीत सेरोगेसी तकनीक से सर्वोत्तम नस्ल की गाय से एक साल में ही 4-5 भ्रूण तैयार किये जा रहे हैं।

इससे गुणवत्तापूर्ण अधिक दूध देने वाली देशी गायों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और अनुपयोगी गायों की कोख का भी सदुपयोग हो रहा है।

source

 

यह भी पढ़े : गेहूं की इन 5 उन्नत किस्मों की करिए खेती

 

यह भी पढ़े : गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक सलाह

 

यह भी पढ़े : किसानो को सलाह, प्रति हैक्टेयर 100 किलोग्राम गेहूं का उपयोग बुआई में करें

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सब्सिडी पर पॉली हाउस, शेड नेट हाउस एवं प्लास्टिक मल्चिंग लगाने हेतु आवेदन करें
  • सोयाबीन में लग रहे पीले रंग के घातक रोग को कैसे रोके
  • आज 2 संभाग 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • इस पेड़ की खेती कर बस इतने सालों में ही बन जाएंगे करोड़पति
  • किसानों को पौधों पर दिया जायेगा अनुदान, यहाँ करना होगा आवेदन
  • सम्पूर्ण भारत का अगस्त 13, 2022 का मौसम पूर्वानुमान
  • KCC बनवाने के लिए इन कागजातों की जरूरत पड़ती है
  • मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
  • क्या खेती की जमीन बेचने पर टैक्स देना पड़ता है….?
  • अब नहीं है डरने कि जरुरत, लम्पी स्किन रोग की वैक्सीन हुई लांच

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • indore mandi bhavIndore Mandi Bhav | इंदौर मंडी के भाव
  • इंदौर मंडी भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव
  • Agar Mandi Bhav आगर मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
©2022 eKisan