हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मौसम विभाग ने जारी किया मानसून पूर्वानुमान, इस वर्ष जून महीने में कैसी होगी वर्षा

लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से देश के अधिकांश उत्तर भारतीय राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ही ओला वृष्टि का दौर जारी है।

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने इस वर्ष के लिए मानसून सीजन (जून-सितम्बर) एवं जून माह के लिए मानसूनी वर्षा का अपना दूसरा पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने इस वर्ष पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु वर्षा सामान्य (जून से सितंबर) में औसत एलपीए का 96 से 104 प्रतिशत तक होने की सम्भावना जताई है।

मौसम विभाग ने अपने पहले पूर्वानुमान में भी यही संभावना व्यक्त की थी।

 

Weather Update: मानसून पूर्वानुमान 2023

वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून 4 जून तक केरल आने की सम्भावना है, जो 4 दिन आगे पीछे हो सकता है।

वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी अपने दूसरे पूर्वानुमान में जून 2023 देश में सामान्य से कम वर्षा होने की भविष्यवाणी की है।

वहीं अल नीनो का असर होने के बावजूद भी पश्चिम उत्तर क्षेत्र को छोड़कर देश में मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है।

 

मानसून सीजन (जून से सितंबर) में कैसी होगी वर्षा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन में वर्षा उत्तर पश्चिमी भारत में सामान्य से कम (एलपीए का 92%) होने की संभावना है।

वहीं देश के अधिकांश वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों में सामान्य वर्षा 94-106% रहने की सम्भावना है।

वहीं चित्र में दिखाए अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश क्षेत्रों, पूर्व मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों तथा पूर्वोत्तर और सुदूर उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की सम्भावना है।

हालकिं उत्तर भारत और इससे सटे पश्चिम मध्य भारत के कई क्षेत्रों में प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भागों और हिमालय की तलहटी में वर्षा सामान्य या सामान्य से कम होने की सम्भावना है।

monsoon forecast statewise 2023

चित्र में पीले रंगों से दर्शाए गए क्षेत्रों के अनुसार जून से सितंबर माह के दौरान जिनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात एवं बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से शामिल है, में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं चित्र में दर्शाए गए नीले रंगों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, लद्दाख, उत्तर-पूर्वी राज्यों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

 

जून महीने में कैसी रहेगी मानसूनी वर्षा

वहीं जून महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है केवल दक्षिण प्रायद्वीपीय, उत्तर-पश्चिमी एवं सुदूर उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इक्का दुक्का क्षेत्रों को छोड़कर जहां सामान्य से अधिक वर्षा होने की सबसे अधिक सम्भावना है।

वहीं जून में देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने की सम्भावना है केवल सुदूर उत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर जहां मासिक अधिकतम तापमान क्रमशः सामान्य से कम और सामान्य रहने की सम्भावना है।

monsoon rain forecast for june 2023

चित्र में पीले रंगो से दर्शाए गए क्षेत्रों जिनमें महाराष्ट्र, उड़ीसा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली राज्य शामिल है।

न राज्यों में जून माह में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

वहीं चित्र में नीले रंगों से दर्शाए गए क्षेत्रों जिनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, लद्दाख, एवं उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े : नहीं बढ़ेंगे यूरिया एवं डीएपी खाद के दाम

 

यह भी पढ़े : इस योजना में किसानों को मिलेंगे 3 लाख रुपये

 

शेयर करें