22वीं क़िस्त का पैसा नही मिला है तो, यहाँ करें सम्पर्क

pmkisan.gov.in: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है.

देश के 9 करोड़ 23 लाख से अधिक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.

अगर बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम शामिल होने के बाद भी किसी किसान के खाते में सम्मान निधि योजना के पैसे नहीं पहुंचे हैं तो आइए जानते हैं क्या करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 13 मार्च 2026 को किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है.

पीएम मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 18640 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे हैं.

सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पीएम-किसान लाभार्थियों को केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ मिला है.

 

कहाँ कर सकते है सम्पर्क?

पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम शामिल होने के बाद भी अगर किसी किसान के खाते में 22वीं किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं तो pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क किया जा सकता है. जहां आपको सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी.

 

Beneficiary लिस्ट में कैसे चेक करें नाम?

Image

किन वजहों से अटक सकती है 22वीं किस्त?

e-KYC नहीं होने या बैंक अकाउंट से जुड़ी कोई गलती होने पर 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. 

बैंक अकाउंट e-KYC और आधार से लिंक करने पर खाते में 22वीं किस्त के पैसे जरूर पहुंचेंगे.

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देश के करोड़ों गरीब किसानों की आर्थिक मदद के लिए हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन किस्तों में सीधे किसानों के खाते में पहुंचते हैं.

इससे पहले 21वीं किस्‍त 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयम्‍बटूर से जारी की गई थी.

इस योजना के तहत 21 किस्‍तों में कुल मिलाकर 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है.