Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

बीमा पोर्टल 10 मार्च तक खुला रहेगा : मंत्री श्री पटेल

Posted on March 5, 2021March 5, 2021

 

27 लाख से अधिक किसान होंगे लाभान्वित 

 

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने मंत्रालय में लीड बैंक के अधिकारियों को बीमा पोर्टल में अधिक से अधिक किसानों को जोड़े जाने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने अधिकतम किसानों को लाभान्वित करने के लिये बीमा पोर्टल को पुन: शुरू करने के साथ ही 10 मार्च तक पंजीयन करने के निर्देश दिये हैं।

 

यह भी पढ़े : मार्च में करें इन सब्जियों की बुवाई होगा अच्छा मुनाफा

 

श्री पटेल ने बताया है कि फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिये पोर्टल में 27 लाख से अधिक किसानों को जोड़ा जाना है। लीड बैंक अधिकारियों ने बताया कि अब तक 18 लाख किसान ही जुड़ पाये हैं।

 

श्री पटेल ने 10 मार्च तक पोर्टल को चालू रखते हुए और 6 लाख किसानों को जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि 6 लाख किसानों के और जुड़ जाने से बीमे की राशि बढ़कर 6 हजार करोड़ हो जायेगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद केंद्र सरकार से चर्चा कर श्री पटेल ने बीमे के पोर्टल को पुनः खुलवाया है।

 

श्री पटेल ने कहा है कि बीमे की राशि का भुगतान अप्रैल माह के अंत तक सभी किसानों के खाते में जमा हो जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपना आधार कार्ड और ज़रुरी कागज़ पोर्टल पर ठीक से अपलोड करा लें। पोर्टल पर अपलोड कराने में किसानों की संबंधित अधिकारी हरसंभव सहायता करेंगे।

 

यह भी पढ़े : जानें, प्याज के दाम आसमान क्यों छू रहे हैं?

 

source : krishakjagat

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • नरेंद्र मोदी सरकार की इस योजना से मिला 40 करोड़ किसानों को फायदा
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan