खरीफ फसलों में डीएपी खाद के विकल्प के रूप में एनपीके उर्वरकों का उपयोग करें

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन हो गया है

कृषक भाइ‌यों ने खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

खरीफ फसलों की बुवाई में डीएपी खाद के विकल्प के रूप में एनपीके खाद (20:20:0:13), (10:26:26), (12:32:16) में से किसी एक खाद का उपयोग करें।

सोयाबीन की फसल में खेत में अंतिम बखरनी के समय सिंगल सुपर फास्फेट 375 किग्रा का एवं बुवाई के समय डीएपी खाद 130 किग्रा व एमओपी खाद 67 किलोग्राम या एन.पी.के. (20:20:0:13) मात्रा 300 किग्रा व एमओपी 67 किग्रा प्रति हेक्टे. की दर से उपयोग करें।

धान की रोपाई के समय डीएपी खाद 130 किलोग्राम, पोटाश खाद 67 किलोग्राम की पूरी मात्रा एक बार में एवं धान की रोपाई के समय डीएपी खाद 130 किलोग्राम, यूरिया 166 किलोग्राम तीन बार में प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करें।

धान की फसल में डीएपी का उपयोग एक बार में करें एवं बाद में यूरिया का 2-3 वार से उपयोग करें। धान में डीएपी खाद के साथ जिंक सल्फेट का उपयोग न करें।

धान की रोपाई के 10 से 12 दिन बाद जिंक सल्फेट 21% मात्रा 25 किलोग्राम या 33% मात्रा 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के दर से उपयोग करें।

मूंग, उड़द, अरहर की फसल में डीएपी खाद 108 किलोग्राम व एम.ओ.पी. खाद 33 किलोग्राम या एन.पी.के. (20:20:0:13) मात्रा 250 किग्रा व एम.ओ.पी. खाद 34 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करें।

मक्का व ज्वार की फसल में डीएपी खाद 130 किलोग्राम, एम.ओ.पी. खाद 67 किग्रा एवं यूरिया खाद 210 किलोग्राम या एन.पी.के. (20:20:0:13) मात्रा 300 किग्रा व एम.ओ.पी. खाद 67 किलोग्राम एवं यूरिया 130 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करें।

मूंगफली की फसल में डीएपी खाद 110 किलोग्राम, एम.ओ.पी. खाद 33 किलोग्राम एवं सिंगल सुपर फास्फेट 63 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करें। तिल की फसल में डीएपी खाद 65 किलोग्राम, एम.ओ.पी. खाद 33 किलोग्राम एवं यूरिया 62 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करें।

 

खरीफ फसलों में उपयुक्त पौध संख्या

सोयाबीन की कम व सीधी फैलने वाली किस्म को कतार से कतार की दूरी 30 सेमी एवं पौध से पौध की दूरी 10 सेमी रखें व उपयुक्त पौध संख्या 3,33,000 पौधे प्रति हैक्टेयर रखें।

सोयाबीन की मध्यम फैलने वाली किस्म को कतार से कतार की दूरी 45 सेमी एवं पौध से पौध की दूरी 10 सेमी रखें व उपयुक्त पौध संख्या 2, 22,000 पौधे प्रति हैक्टेयर रखें।

  • मूंग व उड़द की फसल में कतार से कतार की दूरी 30 सेमी और पौध सेपौध की दूरी 10 सेमी रखें।
  • मक्का की जल्दी पकने वाली प्रजातियों में कतार दूरी 60 सेमी एवं पौध से पौध की दूरी 20 सेमी रखें।
  • अरहर की शीघ्र पकने वाली प्रजातियों को कतार दूरी 60 सेमी एवं पौध से पौध की दूरी 15 सेमीरखें।