हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

खेती के ‘संक्रमण’ को तुलसी का वैक्सीन, बदली 250 किसानों की किस्मत

 

कम उपज, लाभदायक फसलों के न होने के ‘संक्रमण’ को तुलसी की खेती ने वैक्सीन दे दिया है।

 

रतलाम जिले के आलोट तहसील के करीब 250 किसानों का जीवन बदल दिया है। इलाके में किसानों ने कम उपजाऊ जमीन पर जहां अन्य फसलें बेहतर नहीं हो पातीं, वहां वर्ष 2012 में 30 हेक्टेयर क्षेत्र में तुलसी की खेती को प्रयोग के रूप में शुरू किया। इसने अच्छा लाभ दिया और अब क्षेत्र के 1227 हेक्टेयर क्षेत्र में तुलसी की खेती की जा रही है। परंपरागत खेती के मुकाबले तुलसी की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली साबित हो रही है। किसानों को तुलसी के बीज के लिए प्रति क्विंटल तीस से पचास हजार रुपये तक मिल जाते हैं।

 

औषधीय पौधे तुलसी पर कीटों का भी कोई असर नहीं होता, कीटनाशक की जरूरत न होने पर लागत भी कम आती है।

 

यह भी पढ़े : जल्द तय किये जा सकते हैं सब्जियों के न्यूनतम समर्थन मूल्य

 

किसानों के अनुसार एक हेक्टेयर भूमि में तीन महीने में 10 हजार रुपये की लागत से 10 से 12 क्विंटल तुलसी बीज का उत्पादन होता है।

 

इससे उन्हें तीन लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। तुलसी का बीज नजदीकी नीमच मंडी में 30 से 35 हजार रुपये प्रति क्विंटल आसानी से से बिक जाता है। किसानों के मुताबिक वे उसी जमीन पर तुलसी की खेती करते हैं, जिसमें दूसरी फसलों का उत्पादन कम होने लगता है। एक सीजन में तुलसी की खेती के बाद उसकी पत्तियों व टहनियों से बनी खाद से जमीन उपजाऊ बन जाती है।

 

उद्यानिकी विभाग के आंकड़ों के अनुसार आलोट और ताल क्षेत्र में 33 किसानों ने पहली बार तुलसी की खेती की थी। मुनाफा देख अन्य किसान भी लगातार जुड़ते गए। अब आलोट क्षेत्र के 150 किसान तुलसी की खेती कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़े : बहुत आसान है वर्मी कम्पोस्ट बनाना

 

कई तरह से लाभ का सौदा

आलोट क्षेत्र के खजूरी देवड़ा के किसान बब्बन सिंह ने बताया कि आठ सालों से वे तुलसी की खेती कर रहे हैं। इसमें लागत बहुत कम लगती है। सिंचाई भी सिर्फ एक बार करना पड़ती है। किसान योगेश पाटीदार ने बताया कि साल में दो बार तुलसी की खेती होती है। गर्मी के सीजन में ढाई हेक्टेयर में पिछले पांच साल से खेती कर रहा हूं। अच्छा मुनाफा मिल रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला सिंह के अनुसार तुलसी के किसी भी रूप में नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें विटामिन ए-सी, जिंक, आयरन और क्लोरोफिल अधिक मिलता है।

 

source : naidunia

 

 

शेयर करे