हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

अगस्त-सितंबर महीने में जानिए कैसी होगी बारिश

देश में मानसून 2023 सीजन का आधा सत्र बीत चुका हैइस दौरान यदि आँकड़ों की मानें तो देश में अब तक लगभग सामान्य बारिश हुई हैपरन्तु देश के कई राज्य अभी भी सूखे की चपेट में हैं तो कई राज्यों में बहुत अधिक बारिश हुई है।

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने आधे बचे हुए मानसून (अगस्त से सितम्बर) के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने इन दो महीनों में सामान्य से कुछ कम वर्षा होने की उम्मीद जताई है।

 

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणपश्चिम मानसून सीजन, 2023 के बचे हुए आधे भाग जो कि अगस्त से सितम्बर है के दौरान रहेगा,

पूरे देश में वर्षा दीर्घकालिक औसत LPA का 94 से 106 प्रतिशत तक होने की संभावना हैजो की सामान्य से नकारात्मक पक्ष की ओर है।

इस दौरान हिमालय से सटे क्षेत्रोंपूर्व मध्य भारत और पूर्व और उत्तरपूर्व भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

वहीं प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों ओर उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

 

अगस्त महीने में कैसी बारिश होगी?

पूरे देश में अगस्त 2023 के दौरान वर्षा सामान्य से कम दीर्घकालिक औसत LPA का 94 फीसदी होने का अनुमान है।

वर्ष 1971-2020 के आँकड़ों के आधार पर पूरे देश में अगस्त की बारिश का एलपीए 254.9 मिमी है।

अगस्त महीने में हिमालय से सटे उपखंडों के अधिकांश हिस्सोंपूर्वी मध्य भारत और पूर्व तथा उत्तरपूर्व भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय के अधिकांश हिस्सों और उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों के कई क्षेत्रों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

August Rain Forecast 2023

मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान चित्र में नीले रंगो से दर्शाये गये क्षेत्रों पूर्वी मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़उड़ीसा के कुछ क्षेत्रझारखंडपश्चिमी बंगाल के कुछ हिस्सोंबिहारउत्तर प्रदेशउत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

वहीं चित्र में पीले एवं लाल रंगों से दर्शाये गए क्षेत्रों केरलतमिलनाडु, कर्नाटकआन्ध्रप्रदेशतेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेशमहाराष्ट्र के कुछ हिस्सेगुजरातपश्चिमी राजस्थानपंजाब एवं हरियाणा के कुछ हिस्सेहिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सेअरुणाचल प्रदेश एवं असम के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

 

अगस्त और सितम्बर महीने में कैसी होगी वर्षा

वहीं पूरे देश में मानसून के दूसरे हिस्से में दीर्घकालिक औसत LPA का 94 से 106 फ़ीसदी बारिश होने का अनुमान हैजिसमें सामान्य से कम वर्षा होने की अधिक उम्मीद है।

वर्ष 1971-2020 के आँकड़ों के आधार पर पूरे देश में अगस्त+सितम्बर की बारिश का एलपीए 422.8 मिमी है।

इस दौरान हिमालय से सटे उपखंडों के अधिकांश हिस्सोंपूर्वी मध्य  भारत और पूर्व तथा उत्तरपूर्व भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

हालाँकि प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश क्षेत्रों और उत्तरपश्चिम और मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

August September Monsoon Rain Forecast 2023

भारत मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगस्त से सितम्बर महीने में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के कुछ क्षेत्रों, उत्तराखण्ड के कुछ हिस्सों, मिज़ोरम में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है जैसे की चित्र में नीले रंग से दिखाया गया है।

वहीं इस दौरान केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान राज्यों के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। जैसा की चित्र में पीले रंग से दिखाया गया है।

सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिये आवेदन करें किसान