हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मध्यप्रदेश को मिले 7440 करोड़ रूपये व अन्य राज्यों के लिए आवंटित फंड

मध्य प्रदेश को मिले 7440 करोड़

म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के तहत मध्यप्रदेश के लिए वर्ष 2023-24 तक के लिए 7440 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें इस वित्तीय वर्ष में 744 करोड़ का प्रावधान है।

इसके तहत प्रति प्रकरण दो करोड़ की क्रेडिट गारंटी दी जाएगी तथा ब्याज में 3 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कृषि अधोसंरचना के विकास के लिए इस फंड का पूरा-पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

इस फंड से प्रदेश में कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस, साइलो फूड प्रोसेसिंग यूनिट, ई-ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, राइपनिंग चेंबर, स्मार्ट एग्रीकल्चर ऑर्गेनिक आदान तथा सप्लाई चैन संबंधी अधोसंरचना का निर्माण किया जा सकता है। इसके तहत प्रत्येक विकासखंड को इस वित्तीय वर्ष में दो-दो प्रकरणों का लक्ष्य दिया जा रहा है।

  • प्रदेश में एक हजार कृषक उत्पादक संगठनों का गठन होगा
  • प्रदेश के किसानों को फसल ऋण के लिए 2000 करोड़ रुपए प्राप्त
  • प्रदेश के 9.50 लाख से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड
  • उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण योजना 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान
  • 290 लाख पशुओं का टीकाकरण एवं टैगिंग
  • दुग्ध संघों को 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान
  • पीएम मत्स्य संपदा योजना का लाभ

 

यह भी पढ़े : सब्सिडी पर पॉली हाउस एवं शेड नेट हाउस निर्माण कर खेती करने के लिए आवेदन करें

 

म.प्र. कृषि अवसंरचना के लिए फंड

वर्ष राशि (करोड़ में)
2020-21 744
2021-22 2232
2022-23 2232
2023-24 2232

 

राज्यों के बीच फंड का कुल बंटवारा

क्र. राज्य करोड़ में
1. उत्तर प्रदेश 12831
2. राजस्थान 9015
3. महाराष्ट्र 8460
4. मध्य प्रदेश 7440
5. गुजरात 7282
6. पश्चिम बंगाल 7260
7. आंध्रप्रदेश 6540
8. तमिलनाडु 5990
9. पंजाब 4713
10. कर्नाटका 4525
11. बिहार 3980
12. हरियाणा 3900
13. तेलंगाना 3075
14. केरल 2520
15. ओड़ीसा 2500
16. आसाम 2050
17. छत्तीसगढ़ 1990
18. झारखंड 1445
19. हिमाचल प्रदेश 925
20. जम्मू, कश्मीर और लद्दाख 900
21. उत्तराखंड 785
22. त्रिपुरा 360
23. अरुणाचल प्रदेश 290
24. नागालैंड 230
25. मणिपुर 200
26. मिजोरम 196
27. मेघालय 190
28. गोवा 110
29. दिल्ली 102
30. सिक्किम 56
31. पुण्डुचेरी 48
32. अंडमान-निकोबार द्वीप 40
33. दमन और द्वीप 22
34. लक्षद्वीप 11
35. दादर और नगर हवेली 10
36. चण्डीगढ़ 9
कुल 1,00,000

 

शेयर करे