हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मध्य प्रदेश में दो दिन में पांच डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है पारा

 

पांच डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है पारा

 

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा।

 

वर्तमान में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी कम होने के कारण बादल भी छंटने लगे हैं।

उधर उत्तर भारत में ठंडक बढ़ गई है। हवा का रुख भी वर्तमान में उत्तरी हो गया है।

जिसके चलते सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक किसी पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत पहुंचने की संभावना नहीं है।

इस वजह से दो दिन के अंदर मध्यप्रदेश में रात का तापमान पांच डिग्रसेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

 

न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्रीसे. दर्ज किया गया।

जो सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा। यह सोमवार के अधिकतम तापमान (30.3 डिग्रीसे.) की तुलना में 0.5 डिग्रीसे. अधिक रहा।

बुधवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है।

साहा के मुताबिक बादल छंटने के कारण आसमान पूरी तरह साफ हो गया है।

र्तमान में हवाओं का रुख भी उत्तरी, उत्तर-पूर्वी हो गया है। हवा की रफ्तार भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है।

इस वजह से रात में सिहरन बढ़ने लगी है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है।

 

जारी रहेगा तापमान में कमी का सिलसिला

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र समाप्त हो गया है।

वर्तमान में कोई भी पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत या उसके आसपास सक्रिय नहीं है।

हवा का रुख भी उत्तरी, उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।

शुक्ला के मुताबिक अभी चार-पांच दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहने की संभावना है।

source

 

यह भी पढ़े : गेहूं की इन 5 उन्नत किस्मों की करिए खेती

 

यह भी पढ़े : गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक सलाह

 

यह भी पढ़े : किसानो को सलाह, प्रति हैक्टेयर 100 किलोग्राम गेहूं का उपयोग बुआई में करें

 

शेयर करे