Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

मध्य प्रदेश में दो दिन बाद शुरू होगा तेज बौछारें पड़ने का दौर

Posted on July 7, 2021

 

मानसून के शिथिल होने से वातावरण से नमी कम होने लगी है।

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर, भोपाल, शहडोल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।

 

आसमान साफ रहने से अधिकतम तापमान में इजाफा हो रहा है। तीखी धूप और उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है।

इसी क्रम में मंगलवार को ग्वालियर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर लू की चपेट में रहा। इधर राजधानी में सात साल में जुलाई माह में मंगलवार सबसे गर्म दिनों में शुमार रहा।

हालांकि मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार से वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी।

साथ ही दो दिन बाद शिथिल पड़े मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सतना में आठ, सागर, छिंदवाड़ा में एक मिमी बरसात हुई। उज्जैन, शाजापुर में बूंदाबांदी हुई।

 

यह भी पढ़े : आठ जुलाई से प्रदेश में शुरू हो सकता है बारिश का सिलसिला

 

भोपाल का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सिय अधिक रहा।

मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर और उससे लगे गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इसके प्रभाव से नमी आ रही है। इस वजह से बुधवार को जबलपुर, भोपाल, शहडोल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।

गुरुवार से वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आने के भी आसार है।

 

बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम से आगे बढ़ेगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र और दक्षिणी ओडिशा तट के बीच हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने जा रहा है।

इस सिस्टम के 11 जुलाई को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जहां मानसून आगे बढ़ने लगेगा।

वहीं मप्र में अनेक स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू होने की भी संभावना है।

 

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश भेजी गई नैनो यूरिया की पहली खेप

 

यह भी पढ़े : ड्रीप और स्प्रिंकलर के लक्ष्य जारी

 

source

 

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं लाखों किसान
  • पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त आने में क्यों हो रही देरी?
  • तुरंत शुरू करें खेती से जुड़े यह तीन व्यवसाय
  • 226 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, ये रहे लेटेस्ट दाम
  • इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
  • मप्र में खरीफ फसल के लिए 3 गुना हुआ खाद का भंडारण
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • वृक्षारोपण करने वाले किसानों का किया जाएगा दुर्घटना बीमा
  • सम्पूर्ण भारत का जून 07, 2023 का मौसम पूर्वानुमान
  • सोयाबीन मंडी भाव | 05 जून 2023

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan