हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

3 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून

 

मानसून का आगमन और 3 जून तक का मौसम पूर्वानुमान

 

चक्रवाती तूफान “तौकते” और “यास” के बाद देश के कई हिस्सों में आंधी एवं बारिश का सिलसिला जारी है जोकि आगे भी जारी रहने का अनुमान है |

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के द्वारा नवीनतम मौसम विज्ञान संबंधी संकेतों के अनुसार दक्षिण पश्चिमी हवा 01 जून से धीरे-धीरे और मजबूत हो सकती है, जिसके चलते केरल के ऊपर वर्षा की गतिविधि में बढोतरी होने का अनुमान है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आरंभ के लिए केरल के ऊपर लगभग 31 मई 2021 को स्थितियां अनुकूल है इससे 3 जून 2021 तक मानसून केरल पहुँचने की सम्भावना है |

साथ ही मौसम विभाग ने 3 जून तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार देश के अधिकांश राज्यों में अनेक स्थानों पर तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है |

 

2 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे में अलग अलग स्थानों पर तथा हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा राज्यों में कुछ स्थानों पर तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है |

 

यह भी पढ़े : भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत सभी संभागों के जिलों में बारिश की संभावना

 

3 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे तथा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा राज्यों में कुछ स्थानों पर तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है |

 

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदेचेरी एवं कराईकल अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदेचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग अलग स्थानों पर आंधी तूफान, बिजली के साथ तेज हवा के बहने का अनुमान है।

पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा/धूल भरी आंधी आने की सम्भावना है |

 

यह भी पढ़े : नौतपा में मध्य प्रदेश के इन संभागो में बारिश के आसार

 

source

 

शेयर करे