गेहूँ उपार्जन के लिये 𝟏𝟗 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

गेहूँ खरीदी 𝟐𝟎𝟐𝟔 : किसान हित में बड़ा कदम

  • इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 𝟏 अप्रैल तथा
  • शेष संभागों में 𝟕 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी

समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से तथा शेष संभागों में 7 अप्रैल से की जाएगी।

गेहूँ की खरीदी शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 से रात 8 बजे तक की जाएगी।

  • सरकार ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपये अतिरिक्त बोनस देने का भी फैसला लिया है।
  • अब प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।

 

इन जिलों में इतने हुए पंजीयन

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कुल 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया है। गत् वर्ष 15 लाख 44 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था।

  • जिला इंदौर में 71713,
  • झाबुआ में 7120,
  • धार में 44466,
  • अलीराजपुर में 476,
  • खण्डवा में 35104,
  • बुरहानपुर में 523,
  • बड़वानी में 4724,
  • खरगोन में 27557,
  • शाजापुर में 73878,
  • नीमच में 19445,
  • उज्जैन में 123281,
  • आगर-मालवा में 42446,
  • मंदसौर में 65195,
  • देवास में 76442,
  • रतलाम, 45912,
  • अशोक नगर में 16454,
  • दतिया में 19118,
  • शिवपुरी में 21312,
  • ग्वालियर में 13763,
  • गुना में 22914,
  • भिण्ड में 12788,
  • मुरैना में 10893,
  • श्योपुर में 17617,
  • डिण्डौरी में 4478,
  • मण्डला में 19611,
  • जबलपुर में 49642,
  • कटनी में 52126,
  • सिवनी में 53288,
  • नरसिंहपुर में 38416,
  • छिन्दवाड़ा में 29163,
  • बालाघाट में 4383,
  • पांढुर्णा में 863,
  • नर्मदापुर में 71831,
  • बैतूल में 18686,
  • हरदा में 40273,
  • भोपाल में 37129,
  • रायसेन में 76264,
  • विदिशा में 86479,
  • सीहोर में 101793,
  • राजगढ़ 98537,
  • सीधी में 12813,
  • सिंगरौली में 10970,
  • महूगंज में 8018,
  • सतना में 56376,
  • मैहर में 19787,
  • रीवा में 46923,
  • नुपपुर में 882,
  • शहडोल में 9479,
  • उमरिया में 13445,
  • टीकमगढ़ में 15552,
  • निवाड़ी में 4116,
  • सागर में 75791,
  • पन्ना में 30052,
  • दमोह में 39938 और
  • जिला छतपुर में 34378 किसानों ने पंजीयन कराया है।