हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

MP के आंत्रप्रेन्योर ने पर्यटन की तर्ज पर डेवलप की ऑर्गेनिक खेती

 

ऑर्गेनिक एग्रो टूरिज्म से कमाई का फंडा

 

खेती-किसानी को बिजनेस फार्मिंग में बदलकर मुनाफे का धंधा बनाया जा सकता है।

ऑर्गेनिक एग्रो टूरिज्म से कमाई का नया फंडा निकाला गया है।

ऑर्गेनिक खेतों को पर्यटन की तर्ज पर विकसित करके भी अतिरिक्त आय हासिल हो सकती है।

 

विवेक बताते हैं कि फार्मिंग से जुड़कर 4 तरीके से कमाई कर सकते हैं।

पहला प्रोफेशनल स्किल हासिल कर फार्म मैनेजर बनकर, दूसरा प्रोफेशनल एजुकेशन में कुछ करना चाहते हैं, तो फार्मिंग के बिजनेस सलाहकार बनकर कमाई कर सकते हैं।

तीसरा आपके पास खेती और पैसा है, तो अपने खेत में फार्मिंग का बिजनेस कर रोल मॉडल बन सकते हैं।

चौथा, आपके पास खेती की जमीन नहीं है, लेकिन पैसा और इच्छा है, तो आप दूसरे किसानों की मदद करते हुए लांग टर्म में इन्वेस्टर बनकर खुद को और किसान को फायदा पहुंचा सकते हैं।

 

खेत को पर्यटन के लिहाज से भी विकसित कर सकते हैं।

 

खेती-किसानी के परंपरागत तरीके में नुकसान

आज भी खेती मौसम और मार्केट की अनिश्चितता पर निर्भर है। किसान को अच्छे प्रोडक्शन के बाद भी कीमत नहीं मिल पाती है।

दूसरी बात यह भी है कि आप अपने फार्म की सीमित जमीन में एक लेवल के ऊपर से ज्यादा प्रोडक्शन नहीं ले सकते हैं।

खेती की जमीन से दूसरे सात-आठ तरीके से पैसे कमाने का नया तरीका निकाला गया है।

जैसे, खेती के साथ उसे पर्यटन से जोड़ दें। शहर में रहने वाले अपने बच्चों को खेती-किसानी की जानकारी देना चाहते हैं।

ऐसे लोग वीकेंड पर ऐसी जगह बच्चों के साथ जाना पसंद करते हैं। वहां ऑर्गेनिक खेती करें। आने वालों को उसके बारे में बताएंगे।

साथ में अपने खेत का ऑर्गेनिक उत्पाद भी लगे हाथ उन्हें बेच सकते हैं। इसकी अच्छी कीमत मिलेगी।

खेत में भ्रमण कराने का एक छोटा शुल्क भी वे निर्धारित कर सकते हैं।

 

खेती-किसानी से जुड़कर युवा इस तरह कर सकते हैं कमाई

ऑर्गेनिक या नेचुरल फार्मिंग के बिजनेस में प्रोडक्शन मैनेजमेंट, सेल्स, मार्केटिंग, लेबर मैनेजमेंट आदि के तौर पर काम कर सकते हैं।

खेती-किसानी में लेबर की जरूरत पड़ती है। लेबर की सप्लाई कर कमाई कर सकते हैं।

वहीं, ऑगेर्निक व नेचुरल फार्मिंग के उत्पाद को बेच सकते हैं। इसमें भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

 

स्कूली बच्चे भी ऑर्गेनिक खेती-किसानी के बारे में जानकारी लेने जाते हैं।

स्कूली बच्चे भी ऑर्गेनिक खेती-किसानी के बारे में जानकारी लेने जाते हैं।

अब तक डेढ़ हजार लोगों को ट्रेनिंग

किसान बिजनेस क्लीनिक अब तक 11 कृषि विज्ञान केंद्र और 5 एग्रीकल्चर कॉलेज से जुड़ चुका है।

दो सालों में 1621 स्टूडेंट और किसान ऑनलाइन ट्रेनिंग, कंसल्टिंग ले चुके हैं।

यहां तक कि लोग अपने फार्म पर भी एक्सपर्ट को बुलाकर तकनीकी जानकारी ले सकते हैं।

 

इस तरह की जानकारी मिलती है
  • ऑर्गेनिक एग्रो टूरिज्म का प्रोफेशनल गाइडेंस।
  • ऑर्गेनिक या नेचुरल फार्मिंग का प्रोडक्शन मॉडल स्टार्ट करना।
  • मार्केटिंग और सेल्स प्रोफेशनल गाइडेंस।
  • फार्मिंग का प्रोजेक्ट स्टार्ट करने से पहले लागत का आकलन करना।
  • फार्मिंग स्टार्ट करने वालों के लिए जमीन की तलाश करना।
  • खाली पड़ी जमीन में फार्मिंग का बिजनेस करना।
  • ऑर्गेनिक सब्जियों की होम डिलीवरी करना।
  • अपने एफपीओ में किसानों को जोड़ना।
  • ऑर्गेनिक फार्मिंग का होम डिलवरी बिजनेस स्टार्ट करना।

source

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : इस तारीख को आएगा बैंक खातों में फसल बीमा का पैसा

 

शेयर करे