हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

समर्थन मूल्य पर खरीदी

 

प्रक्रिया को ध्यान से समझ ले

 

  • 5 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। 5 मार्च तक किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • इस बार किसान किस सेंटर पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं, किस तारीख को उपज लेकर जाएंगे, यह तय करने की सुविधा किसानों को दी गई है।
  • किसान रजिस्ट्रेशन के समय इन दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कियोस्क, लोक सेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन की शुल्क भी शासन ने तय कर दी है। 50 रुपए फीस इसके लिए तय की गई है।

 

नोट : –

इस कार्य हेतु लायसेंस प्राप्त प्रायवेट पंजीकृत सायबर केंद्रों पर शशुल्क पंजीयन हो सकेंगे। किसान भाई ऐसे केंद्रों से पहले उनके लायसेंस की जानकारी ले लेवें।

 

पूरी प्रक्रिया प्रश्नोत्तर के माध्यम से समझिए

1.क्या पिछले वर्ष का रजिस्ट्रेशन मान्य होगा ?

किसानों को नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पिछले वर्ष का रजिस्ट्रेशन नहीं माना जाएगा। नए सिरे से पंजीयन प्रक्रिया होगी।

 

2.क्या-क्या दस्तावेज जरूरी होंगे ?

पंजीयन कराते समय किसानों को कुछ दस्तावेज रखने होंगे। जमीन की किताब, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक।

बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। यह अति महत्वपूर्ण है। अगर खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं है, तो भुगतान अटक सकता है।

जिन किसानों के खाते और आधार लिंक ना हों, वह यह काम करा लें।

किसान का पंजीयन उसी स्थिति में होगा, जब भू-अभिलेख में दर्ज खाते, खसरा, आधार कार्ड का मिलान हो, तभी किसान पंजीयन हो सकेगा। विसंगति होने पर सुधार कार्य तहसील कार्यालय से होगा।

 

3.कहां होंगे रजिस्ट्रेशन ?

समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसानों को कई जगह रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है।

  • किसान खुद अपने एंड्रॉयड फोन से पंजीयन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील, सरकारी समिति, SHG/FPO द्वारा संचालित सुविधा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • इसके अलावा कियोस्क, लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इन पर शासन द्वारा 50 रुपए की शुल्क तय की गई है।

 

4.खुद कैसे कर सकते हैं पंजीयन?

किसान खुद भी पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल में गूगल पर www.mpeuparjan.nic.in पर जाना होगा।

वहां नीचे उन्हें दो विकल्प मिलेंगे- खरीफ और रबी। रबी के विकल्प में “रबी-2022-23” लिखा दिखेगा।

उस पर क्लिक करने पर एक नई लिंक खुलेगी। उसमे दो ऑप्शन दिखेंगे। पहले ऑप्शन पर लिखा होगा- किसान पंजीयन/आवेदन सर्च।

उस पर क्लिक करते ही नई लिंक खुलेगी, जिसमें खसरा नंबर, नाम, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या आदि विकल्प दिखेंगे।

इन सभी को भरकर किसान को सबमिट (submit) बटन दबाना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा।

OTP डालकर सबमिट करते ही किसान का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

 

5.एक बीघा में अधिकतम कितनी उपज?

एक बीघा जमीन के पंजीयन पर अधिकतम फसल बेचने की भी लिमिट तय है।

किसान ने अगर एक बीघा जमीन का पंजीयन कराया है, तो वह अधिकतम 10 क्विंटल उपज ही बेच सकता है।

उससे ज्यादा उपज एक बीघा पर नहीं खरीदी जाएगी। (सरकार इस सीमा को बढ़ा भी सकती है। अभी यह लिमिट 10 क्विंटल ही तय है।)

नोट : प्रत्येक जिले में तहसील वार औसत उत्पादन के मुताबिक खरीद की मात्रा सरकार द्वारा निश्चित की जाती है।

 

6.क्या होगा समर्थन मूल्य?

केंद्र द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर इस वर्ष सरकार गेहूं की खरीदी करेगी। (सरकार यदि आगामी भविष्य में इसे बदलती है, तो फिर उसी मूल्य पर खरीदी होगी।)

वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 2015/- प्रति कुंटल घोषित किया गया है।

 

7.फसल बेचते समय कौन रह सकता है मौजूद?

अभी तक जिस किसान ने जिस नाम से रजिस्ट्रेशन कराया है, उसे फसल बेचते समय खुद मौजूद रहना जरूरी था।

इस बार शासन ने इसमें बदलाव किया है। फसल बेचने के लिए किसान अपने प्रतिनिधि के तौर पर पिता/पुत्र/पति/भाई को अधिकृत कर सकता है।

इनके आधार कार्ड की जानकारी उसे रजिस्ट्रेशन के समय देनी होगी। फसल बेचते समय उसकी जगह इनमें से कोई भी मौजूद रह सकता है।

 

विशेष

अधिक जानकारी के लिए किसान भाई अपने नजदीकी सह.समिति/खरीद केंद्र प्रभारी/ऑपरेटर से संपर्क कर पूरी जानकारी लेकर पंजीयन का कार्य समय पर पूरा कर लेवें।

 

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : इस तारीख को आएगा बैंक खातों में फसल बीमा का पैसा

 

शेयर करे