MP Weather : मध्यप्रदेश के मौसम में आया बदलाव

अब प्रदेश में सुबह और शाम को कोहरा दिखाई देने लगा है। कई जिलों में तो दृश्यता भी कम हो गई थी।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसे अचानक से आज प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

मध्य प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बुधवार सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज ठंडक महसूस होने लगी।

कुछ जिलों में तो मंगलवार रात और बुधवार सुबह लोगों को सिहरन महसूस हुई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दो—तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज ठंड पड़नी शुरू हो सकती है।

 

जानें मौसम का ताजा अपडेट

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं और वातावरण में नमी के कारण एमपी के मौसम में यह बदलाव आ रहा है। प्रदेश में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आई है।

राजधानी भोपाल में सुबह से ही धुंध व कोहरा जैसा दिखाई दिया। दिन भर गर्मी में कमी रिकॉर्ड हुई।

कई जगहों पर तो दृश्यता भी घटकर 1 हजार मीटर के नीचे पहुंच गई। ऐसा इस सीजन में पहली बार हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम का इस तरह का मिजाज दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

 

सुबह से छाया रहा धुंध

दृश्यता की बात करें तो सुबह सबसे कम 500 से 1000 मीटर दृश्यता ग्वालियर में रही।

मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम यानि लगभग 13 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चल रही हैं।

वहीं, कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, लेकिन जेट स्ट्रीम के कारण उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाओं के आने का सिलसिला बना हुआ है।

इस वजह से ठंड बढ़ रही है। वातावरण में नमी रहने के कारण ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने लगा है।

वातावरण में बड़े पैमाने पर धूल कण बने रहने से अन्य शहरों में भी सुबह के समय धुंध (कुहासा) बना हुआ है।

 

कैसा रहेगा एमपी का आज का मौसम

मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्का से मध्य कोहरा रहने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में ग्वालियर दतिया भिंड मुरैना जिले शामिल हैं। यहां कोहरा छाए रह सकता हैै।

वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क करते हुए सलाह दी है कि घने कोहरे छाए रहने से मौजूद कारण पदार्थ और विभिन्न प्रकार के प्रदूषण होते हैं।

इसकी संपर्क में आने से लोगों को फेफड़ों की समस्या हो सकती है खांसी और सांसी समस्या बढ़ सकती है।

इसलिए ऐसे मौसम में मास्क का उपयोग करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : किसानों को अब ऑनलाइन मिलेगा KCC पर लोन

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment