हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

MP Weather Update: मध्‍य प्रदेश में सबसे अधिक तप रहा खरगोन

 

शुक्रवार को मौसम का मिजाज

 

खरगाेन में पारा 44 पर फिर भी लू नहीं, छिंदवाड़ा में तापमान 40 डिग्री, लू चली

 

गुरुवार काे मध्यप्रदेश में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगाेन में दर्ज किया गया, लेकिन लू नहीं चली।

उधर छिंदवाड़ा में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यहां लू चली।

दरअसल भौगाेलिक स्थिति एवं जलवायु के अनुसार प्रदेश के जिलाें में सामान्य तापमान तय है।तारीख के अनुसार सामान्य तापमान बढ़ता रहता है।

इधर गुरुवार काे छिंदवाड़ा, ग्वालियर, धार, गुना, राजगढ़, नौगांव, सागर एवं रतलाम में लू चली।

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शुक्रवार काे भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

 

यहां चल सकती है लू

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार काे ग्वालियर, चंबल संभागाें के जिलाें के अलावा राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगाेन, बड़वानी, धार, रतलाम, आगर, सतना, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमाेह, सागर एवं छतरपुर जिलाें में लू चल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार से प्रदेश में गर्मी के तेवर काफी तीखे हाे सकते हैं।

विशेषकर खंडवा, खरगाेन, ग्वालियर, नर्मदापुरम में तीव्र लू भी चल सकती है।

 

कब चलती है लू

अजय शुक्ला के मुताबिक अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्रीेसे. हाेने के साथ ही सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक हाेने पर लू की घाेषणा की जाती है।

खरगाेन में गुरुवार काे भले ही तापमान 44 डिग्रीसे. पर पहुंच गया है लेकिन यह सामान्य से पांच डिग्रीसे. से कम तापमान हाेने के कारण लू की घाेषणा नहीं की गई है।

उधर छिंदवाड़ा का तापमान 40.1 डिग्रीेसे. रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक रहने से लू की घाेषणा की गई है।

 

गुरुवार काे चार महानगराें का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
भाेपाल 41.1 21.0
इंदौर 40.0 22.2
जबलपुर 41.0 22.0
ग्वालियर 41.8 19.0

नाेट:– तापमान डिग्रीसे. में

source : naidunia

यह भी पढ़े : खरीफ फसल का ऋण चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

 

यह भी पढ़े : आधार से लिंक खातों में ही होगा पीएम किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान

 

शेयर करे