हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

MP Weather: फिर बदले मौसम के मिजाज

 

बूंदाबांदी के आसार

 

इंदौर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

 

दिसंबर में मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

वेदर सिस्टम कमजोर होने से बारिश का दौर थम गया है और पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होते ही तापमान गिरने से ठंड का आगाज हो गया है।

शुक्रवार को सबसे न्यूनतम तापमान नौगांव और ग्वालियर में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

एमपी मौसम विभाग ने आज शनिवार 4 दिसंबर 2021 को कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई है, कही कही बूंदाबांदी के आसार बन सकते है।

 

गरज- चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को रीवा, छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर, बैतूल, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, ग्वालियर एवं श्योपुरकलां के कुछ हिस्‍सों में गरज- चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है।

शेष जिलों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहेगा। आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर के कारण रविवार से ठंड में भी इजाफा होने लगेगा।

जबलपुर स्थानीय मौसम विभाग की मानें तो एक नए पश्चिम विक्षोभ के असर से दो दिन बाद फिर बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

ही तापमान में उतार-चढ़ाव के आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड़ पड़ने के आसार है।कहीं कहीं शीतलहर भी चल सकती है।

 

तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके एक दिन पहले यह आंकड़ा 14.7 डिग्री सेल्‍सियस था। शनिवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। जबलपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया।

वही शनिवार को 8:30 बजे अधिकतम 16 और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया।

 

मिमी वर्षा हो चुकी है

इसके साथ ही उज्जैन जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 3 दिसम्बर की प्रात: तक 5.1 मिमी औसत वर्षा हुई है।

इस दौरान उज्जैन तहसील में 5 मिमी, घट्टिया में 6, खाचरौद में 7, नागदा में 4, बड़नगर में 6, महिदपुर में 4, झारड़ा में 4 एवं तराना तहसील में 5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।

इस वर्ष जिले में अभी तक औसत 1107.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 1132.8 मिमी वर्षा हुई थी।

वही इंदौर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 13.2 डिग्री दर्ज किया गया।

 

इन राज्यों में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान जावद के आज शनिवार उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट पर टकराने के आसार है।

इसक चलते ओडिशा के तटीय जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे के उखड़ने और हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं।

वही भारी बारिश की भी संभावना है। इसके बाद रविवार को दोपहर तक पुरी के तट तक पहुंचने की संभावना है।

 

वही बिहार-झारखंड में 5 दिसंबर तो कोलकाता में 6 दिसंबर को बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम और ओडिशा के गजपति, गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल के दूरदराज इलाकों में शनिवार और रविवार को अति भारी बारिश की आशंका है।

वहीं, असम, मेघालय और त्रिपुरा के दूरदराज इलाकों में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है है।

source

 

यह भी पढ़े : गेहूं की इन 5 उन्नत किस्मों की करिए खेती

 

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश में फसल बीमा कराने के लिए अब लगेगी किसान चौपाल

 

शेयर करे