हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

किसानों के खातों में जमा हो रहे 2000 रुपए

 

लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें नाम

 

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो जल्द करा लें। इसका बिना आपके खाते में 6 हजार रुपए नहीं आएंगे।

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 8वीं किस्त किसानों को मिलना शुरू हो गई है। इस स्कीम में कृषकों के अकाउंट में 2000 रुपए तीन किस्तें में डालती हैं।

इस बार सरकार 11.66 करोड़ किसानों के खाते में रकम ट्रांसफर कर रही है। बता सें केंद्र सरकार पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक देती है।

जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर तक, तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच देती है। इससे पहले सभी लाभार्थियों की एक लिस्ट जारी होती है।

 

इस सूची में जिन किसानों का नाम होता है, उन्हें खातों में पैसा मिलते हैं। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो जल्द करा लें।

इसका बिना आपके खाते में 6 हजार रुपए नहीं आएंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस बेहद सरल हैं। इसे घर बैठे भी किया जा सकता है। इसके लिए खेत की जानकारी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए।

यह भी पढ़े : 50 हजार में शुरू करें एलोवेरा प्रोडक्ट निर्माण का बिजनेस

 

पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

  • सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • अब farmer Corner ऑप्शन का चयन करना है।
  • यहां New Farmer Registration पर क्लिक करना है।
  • एक नया टैब ओपन होगा, जहां आधार नंबर, कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना है।
  • अपनी निजी जानकारी, बैंक अकाउंट की जानकारी भरकर सबमिट करना है।

 

किस्त का स्टेटस पता करें

  • सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • यहां farmer Corner ऑप्शन का पर क्लिक करें।
  • Beneficiaries List पर क्लिक करना होगा।
  • एक नया पेज ओपन होगा, जहां आधार नंबर और मोबाइल नंबर डाल दें।
  • ऐसा करते ही किस्त के स्टेट की जानकारी मिल जाएगी।

 

ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां farmer Corner ऑप्शन का चयन करना है।
  • फिर Beneficiaries List पर क्लिक करना होगा।
  • अब लिस्ट में राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी का चयन करना है।
  • Get Report पर क्लिक करना है। इसके बाद लिस्ट सामने आ जाएगी।

 

यह भी पढ़े : मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार करें : मंत्री श्री पटेल

 

source : naidunia

 

शेयर करे