हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

दो दिन की छुट्टी के बाद मंडी में रौनक, गेहूं की बंपर खरीद

मालवा – निमाड़ |

त्योहार बाद सरकारी खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

 

दो दिन की छट्टी और त्योहारों के बाद अंचल में उपज की सरकारी खरीदी में सोमवार से तेजी आने लगी है।

किसान उपज बेचने के लिए केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। खरीदी केंद्रों पर किसानों की संख्या बढ़ने पर अ्यवस्था भी सामने आने लगी है।

 

धार जिले में 109 माह केंद्रों पर अबतक 25 हजार टन गेहूं की खरीदी हो गईहै। सोमवार को पांच हजार टन गेहूं खरीदा गया।

 

उज्जैन जिले में अब तक 57 हजार टन गेहूं खरीदा गया है। सोमवार को करीब एक लाख बोरी की खरीदी हुई।

 

मंदसौर जिले में 64 केंद्रों पर गेहूं खरीदी चल रही है। 10 दिनों में जिले में 6963 किसानों को एसएमएस पहच चुक है। अब तक मात्र 272 किसानों ने ही गेहूं बेचा है। आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक डीके शर्मा ने बताया कि 272 किसानों से6356 टन गेहूं खरीदी हुई है। इसमें से 80 प्रतिशत गेहूं गोदामों में भंडारण किया जा चुका है।

 

यह भी पढ़े : किसानों के खातों में जमा हो रहे 2000 रुपए

 

खरगोन जिले में अब तक 2009 किसानों से 7 हजार 983 टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। सोमवार को जिले में 657 किसानों से 2575 टन गेहूं खरीदा गया। 8747 किसानों को मैसेज किए हैं। 92 केंद्रों पर खरीदी हो रही है।

 

झाबुआ जिले में सोमवार तक 607 किसानों ने 46 हज़ार 700 क्विंटल गेहूं बेचा । 23 केंद्रों में खरीदी की जा रही है। 20-20 किसानों को खरीदी के लिए प्रतिदिन बुलाया जा रहा है।

 

बड़वानी जिले में 22 केंद्रों पर सोमवार शाम तक 418 किसानों से 18485 क्विटल गेहूं खरीदा गया है। देवास जिले में अब तक ढाई लाख क्विंटल गेहूं की खरीदी हो गई है।

 

इंदौर संभाग में 10 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीदी की रफ्तार कायम है। इंदौर संभाग में सहकारी संस्थाओं के खरीदी केंद्रों पर अबतक 10 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है।

संभाग के आठ जिलों में अब तक साढ़े 11 हजार से अधिक किसान खरीदी केंद्रों पर पहुंचे हैं।

इंदौर जिले में सोमवार को 3476 किसानों से 1.30 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया। अबतक 3 लाख 40 हजार 260 क्विंटल गेहूं की खरीदी हो चुकी है। 95 केंद्रों पर 3200 किसानों से गेहूं खरीदा गया है।

 

यह भी पढ़े : मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार करें : मंत्री श्री पटेल

 

source : naidunia

 

शेयर करे