हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

गेहूं और चने की फसल की कटाई की तैयारियां

सीहोर

फसल की कटाई

 

जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई है। जिले में रबी की फसल पकने लगी है।

जिन किसानों ने पहले बोवनी कर दी थी, ऐसे खेतों में चने की फसल करीब एक सप्ताह के बाद ही कटने लगेगी, इससे किसान फसलों की कटाई की तैयारियां कर रहे हैं

इस बार जिले में गेहूं और चने की फसल अच्छी है, इससे जहां किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो वहीं इसका सीधा प्रभाव बाजार पर भी पड़ेगा।

 

तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी

मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। रात और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण से सर्दी कम हुई है।

अब सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड देखी जा रही है। दोपहर के समय अब गर्मी का अहसास हो रहा है।

रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है, तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने के कारण से गर्मी भी बढ़ेगी।

 

तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी

बीते दिनों से जिले में तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। इस संबंध में शहर के आरएके कालेज के मौसम विशेषज्ञ एसएस तोमर ने बताया कि जिले में दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं रात का तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

तापमान में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है।

source : naidunia

 

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : भिंडी की उन्नत खेती के लिए अपनाएं ये विधि

 

शेयर करे