हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

जैविक खेती पर 16 दिसंबर को किसानों-वैज्ञानिकों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद का होगा सीधा प्रसारण

 

मध्‍य प्रदेश की मंडियों, कृषि विज्ञान केंद्रों पर होगा प्रसारण, किसान मोर्चा करेगा आयोजन

 

जैविक, शून्य बजट और प्राकृतिक खेती के विकास को लेकर गुजरात के आणंद में किसानों और वैज्ञानिकों की तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

सेमिनार के अंतिम दिन 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों, वैज्ञानिकों से सीधा संवाद करेंगे।

मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा।

यह जानकारी पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी ने दी।

 

चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने काम संभालते ही कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए कदम उठाना शुरू कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री जी का जोर प्राकृतिक, जैविक खेती के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाना है।

इसी उद्देश्य से गुजरात के आणंद में उन्न्त कृषक, कृषि वैज्ञानिक, प्राध्यापक की एक कार्यशाला 14 से 16 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।

इसके अंतिम दिन 16 दिसंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री कार्यशाला में भाग लेंगे।

 

किसानों तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाएगा किसान मोर्चा

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को प्रदेश के किसानों तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा प्रदेश के समस्त 1070 संगठनात्मक मंडलों में प्रत्येक मंडी और कृषि विज्ञान केंद्र में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण की व्यवस्था कर रहा है।

इसके लिए विभिन्न् क्षेत्रों के अग्रणी और उन्न्त किसानों को आमंत्रित किया जाएगा।

पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि किसानों के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके पहले सत्र में आणंद में आयोजित सेमिनार के निष्कर्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री किसानों को संबोधित करेंगे।

source

 

यह भी पढ़े : स्माम किसान योजना : कृषि उपकरण पर मिलेगी 80% सब्सिडी

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान ट्रैक्टर योजना : अब आधी कीमत पर मिलेंगे ट्रैक्टर

 

शेयर करे