Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now
gehu kharidi 2020 euparjan

मध्यप्रदेश में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर रबी फसलों की खरीदी

Posted on April 9, 2020April 9, 2020

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 14 अप्रैल को लॉक डाउन खुलना संभावित है। इसके बाद 15 अप्रैल से प्रदेश में रबी उपज की ख़रीद का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। और 31 मई तक उपार्जन कार्य समाप्त कर लेना है।

समय कम है अतः ऐसी व्यवस्था करें, जिससे किसानों की गेहूं, चना, सरसों और मसूर फसलें समर्थन मूल्य पर सुगमता से खरीदी जा सकें। श्री चौहान ने निर्देश दिये कि प्रदेश में अधिक से अधिक खरीदी केंद्र खोले जाएं। इन केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार अन्य विभागों के अमले की सेवाएँ भी ली जाएं।

श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संकट के चलते इंदौर, भोपाल, उज्जैन के शहरी केंद्रों पर 15 अप्रैल से ख़रीदी नहीं होगी।

एसएमएस मिलने पर ही आएं किसान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर भीड़ न लगे, इस बात का इस बार विशेष विशेष ध्यान रखा जाना है। इसके लिए यह आवश्यक है कि किसानों को एसएमएस. और अन्य सूचना माध्यमों से सूचना दी जाए कि उन्हें किस दिन खरीदी केंद्र पर फसलें बेचने आना है। किसान उसी दिन अपनी फसल बेचने ख़रीदी केंद्र पर आएं।

समर्थन मूल्य पर 1करोड़ मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस बार लगभग 100 लाख एमटी गेहूं तथा 10 लाख एमटी चना, मसूर, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जानी है।उन्होंने निर्देश दिये कि खरीदी केंद्रों पर बारदाना, हम्माल, मजदूर, परिवहन भंडारण आदि सभी व्यवस्थाएं अच्छी से अच्छी की जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष परिवहन की बहुत समस्या आई थी। श्री चौहान ने इस बार परिवहन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये कहा। जिन पुराने परिवहन कर्ताओं के रिकॉर्ड खराब हैं, उन्हें इस बार नहीं लगाया जाएगा।

 

शेयर करे

3 thoughts on “मध्यप्रदेश में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर रबी फसलों की खरीदी”

  1. Deendayal Patel says:
    April 9, 2020 at 6:37 pm

    Weat govt.price and bonus pleas price and bonus

  2. Vikash prajapat says:
    April 9, 2020 at 10:00 pm

    Pyaj bech sakte he ki nahi sir,,,

Comments are closed.

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सोयाबीन मंडी भाव | 05 जून 2023
  • गुलाबी लहसुन है वरदान, खासियत और फायदे ऐसे की जानकर हैरान रह जाएंगे
  • PM Kisan Yojana के लाभार्थियों की संख्या में आ सकती है कमी
  • 20 जिलों में बारिश-ओले के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण के साथ ही हर महीने दिए जाएँगे 10 हजार रुपए
  • अब नीली हल्दी की खेती से किसानों को हो रहा बंपर मुनाफा
  • सफेद बैंगन की खेती कुछ ही महीनों में कर देगी मालामाल
  • जून-जुलाई में इन फलों की करें खेती
  • किसानों को मिलता है सीधे 3 लाख का लोन, वो भी कम ब्याज पर

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, डॉलर चना 13 हजार के पार
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan