मध्यप्रदेश में 123 लाख हेक्टेयर में हुई रबी बोनी

 

77 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया

 

मध्य प्रदेश में अब तक 123.21 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है जो लक्ष्य की तुलना में 88.7 फीसदी है।

गत वर्ष इस अवधि में 121.18 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई थी।

इस वर्ष राज्य में गेहूं का रकबा कम कर दलहनी एवं तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है उनका लक्ष्य बढ़ाया गया है।

अब तक गेहूं की बोनी 77.32 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 68.62 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था।

 

कृषि विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 107 लाख 33 हजार हेक्टेयर है।

गत वर्ष 138.78 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी जबकि इस वर्ष 138.89 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है।

राज्य में प्रमुख फसल चने की बोनी अब तक 24.18 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष समान अवधि में 24.84 लाख हे. में हुई थी।

अन्य फसलों में अब तक मटर 2.31 लाख हे. में, मसूर 5.77 लाख हे. में बोई गई है।

लक्ष्य से अधिक

राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी लक्ष्य 8.63 लाख हे. के विरुद्ध 11.11 लाख हे. में हो गई है जो लक्ष्य से लगभग 2.5 लाख हेक्टेयर अधिक है।

जबकि गत वर्ष इस समय तक 7.74 लाख हे. में बोनी हुई थी। वहीं अलसी की बोनी 93 हजार हेक्टेयर में हुई है।

इस वर्ष गन्ना 1.44 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 69 हजार हेक्टेयर में बोया गया है।

प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 78.23 लाख हेक्टेयर में, दलहनी फसलें 32.26 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 12.04 लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं।

 

प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई

17 दिसम्बर 2021 तक (लाख हे. में)

फसल लक्ष्य बुवाई
गेहूं 77.32 78.62
जौ 0.91 0.87
चना  24.18 24.84
मटर 2.31 2.54
मसूर 5.77 4.9
सरसों 11.11 7.74
अलसी  0.93 0.84
गन्ना 0.69 0.82

source : krishakjagat

यह भी पढ़े : PM मोदी जारी करेंगे PM Kisan Yojna की अगली किश्त

 

यह भी पढ़े : ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को ही मिलेगी 10वीं किस्त

 

शेयर करे

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।