Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
ekisan

6 संभागों और 7 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Posted on June 12, 2022

प्री मानसून का प्रभाव

 

आज रविवार 12 जून 2022 को 6  संभागों इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल और जबलपुर संभाग के साथ 4 जिलों सागर, दमोह, गुना और शिवपुरी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

 

मानसून के रफ्तार पकड़ते ही मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौरा शुरू हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है।

एमपी मौसम विभाग ने आज रविवार 12 जून 2022 को 6 संभागों और 4 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है वही 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वही 3 दर्जन जिलों में  बिजली गिरने और चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

एक सप्ताह में मानसून के पश्चिमी मध्य प्रदेश में दस्तक देने के आसार हैं।

 

गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान  सीधी,ग्वालियर और राजगढ़ में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वही नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, चंबल, जबलपुर और सागर संभागों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई।

आज रविवार 12 जून 2022 को 6  संभागों इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल और जबलपुर संभाग के साथ 4 जिलों सागर, दमोह, गुना और शिवपुरी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

वही अलीराजपुर, बड़वानी और झाबुआ में भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है।

वही गरज चमक के साथ बिजली चमकने गिरने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

पिछले 24 घंटे का बारिश रिकार्ड

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान खंडवा में 80, इंदौर में 48.2, रतलाम में 27, उज्जैन में 26, बैतूल में 16.2, धार में 10.2, नर्मदापुरम में 6.0, छिंदवाड़ा में 4.2, खरगोन में 3.4, रायसेन में 2.2, भोपाल में 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई।

खंडवा, खरगोन, धार, मंदसौर सहित इंदौर में अच्छी बारिश हुई। खंडवा में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 3 लोगों की मौत हो गई।

सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर, सीधी एवं राजगढ़ में रिकार्ड किया गया।

12 से 15 जून के बीच में इसी तरह की स्थिति रहने वाली है।

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : किसानों की बल्ले-बल्ले! इन कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • भाेपाल, इंदौर और जबलपुर में भारी वर्षा की चेतावनी
  • मध्य प्रदेश में किसान 31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसल बीमा
  • आज इन जिलों मे भारी बारिश की संभावना है
  • किसान खुद कर सकेंगे मोबाइल एप से अपनी फसल की गिरदावरी
  • सिर्फ कुछ सालों में ही सफेदा की खेती कर कमाएं 50-60 लाख
  • किसान सोयाबीन की पैदावार में हो रही गिरावट के चलते इन फसलों की भी बुवाई करें
  • जुलाई महीने में इन फसलों की बुवाई करें किसान
  • मध्यप्रदेश सरकार ने शुरू की नई योजना
  • आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
  • शिमला मिर्च की इन किस्मों की खेती में है मुनाफा

Latest Mandi Rates

  • हरदा मंडी भाव
  • आज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव
  • Khandwa Mandi Bhav खंडवा मंडी भाव
  • Timarni Mandi Bhav टिमरनी मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
©2022 eKisan