हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

नई लहसुन के दामों में जोरदार तेजी, भाव नौ हजार रुपये तक

 

दामों में जोरदार तेजी

 

देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम ) थोक मंडी में मंगलवार को नई लहसुन के दामों में जोरदार तेजी देखी गई।

नई लहसुन में ऊंटी सुपर बोल्ड क्वालिटी की लहसुन ऊपर में 9000 तक बिक गई।

कारोबारियों के अनुसार जनवरी से नई लहसुन की अच्छी आवक शुरू हो जाती है लेकिन अब तक यानी फरवरी में भी नई लहसुन की आवक सिर्फ 300 से 400 बोरी की बनी हुई है।

अच्छी मांग और कम आवक से दाम ऊंचे बोले जा रहे हैं। इस बीच पुरानी लहसुन की आवक भी बरकरार है।

हालांकि पुराने माल के दाम में तेजी नहीं है। लहसुन की आवक करीब 12 हजार बोरी रही। आलू के दाम मजबूत बने हुए हैं।

आलू की आवक करीब 28 हजार बोरी रही। आलू चिप्स क्वालिटी नया 1200 रुपये तक ऊपर में बिका।

प्याज के दाम स्थिर बने रहे। प्याज की करीब 30 हजार बोरी आवक रही।

 

आलू प्याज और लहसन के भाव

प्याज नया 2200 से 2600, एवरेज 1600 से 2100, गोल्टा 1200 से 1500, गोल्टी 800 से 1000.

आलू चिप्स 1100 से 1200, एवरेज 800 से 1000, गुल्ला 600 से 700.

लहसुन ऊंटी सुपर बोल्ड नई 8000 से 9000, लहसुन बोल्ड 6500-7000, लहसुन एवरेज 4500 से 5500, बारीक 2500-3000, लहसुन जूनी 2500 से 2800, बोल्ड 1800 से 2200, एवरेज 1200 से 1500 रुपये क्विंटल बिका।

source : naidunia

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : इस तारीख को आएगा बैंक खातों में फसल बीमा का पैसा

 

शेयर करे