हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

देश में एक किसान परिवार पर औसतन इतना कर्ज बकाया है

किसान परिवार पर बकाया औसतन ऋण

 

देशभर में किसानों को कृषि सम्बंधित कार्यों में निवेश के लिए ऋण लेना पड़ता है, जो कई बार किसान चुका नहीं पाते हैं।

जिससे किसानों के ऊपर यह ऋण धीरे-धीरे बढ़ता जाता है।

13 फरवरी को लोकसभा में श्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने सवाल में सरकार से पूछा कि पंजाब सहित देश के सभी राज्यों के किसानों पर कुल कितना ऋण बकाया है?

साथ ही उन्होंने यह भी पूछा की क्या सरकार का विचार पंजाब के किसानों द्वारा बैंकों तथा ऋण प्रदाताओं से लिए गए ऋण को माफ करने का है?

 

कोई विचार नहीं…

सांसद श्री सुखबीर सिंह बादल के द्वारा पूछे गए सवाल के जबाब में सरकार ने साफ़ किया कि सरकार का विचार पंजाब के किसानों द्वारा बैंक तथा ऋण प्रदाताओं से लिए गए ऋण को माफ करने का अभी कोई विचार नहीं हैं।

वहीं उनके द्वारा पूछे गए एक सवाल का जबाब देते हुए वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने राज्यवार प्रति कृषक परिवार के सम्बंध में औसत बकाया ऋण की राशि का विवरण दिया पटल पर रखा।

 

औसतन कितना ऋण बकाया है?

वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने विस्तृत जानकारी देते हुए देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति कृषक परिवार के सम्बंध में बकाया ऋण की औसत की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूरे देश में प्रति कृषक परिवार औसतन 74,121 रुपए का ऋण बकाया है।

जिसके अनुसार सबसे अधिक आंध्र प्रदेश के कृषि परिवार पर 2,45,554 रुपए, केरल 2,42,482 रुपए, पंजाब 2,03,249 रुपए है।

वही सबसे कम बकाया ऋण नागालैंड 1,750 रुपए, मेघालय 2,237 रुपए और अरुणाचल प्रदेश 3,581 रुपए है।

प्रति कृषक परिवार के सम्बंध में विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के समूह/पूर्वोत्तर राज्यों के समूह की बकाया औसत राशि (रुपए में)

राज्य/पूर्वोत्तर राज्यों का समूहसंघ राज्य क्षेत्रों का समूह प्रति कृषक परिवार के सम्बंध में बकाया ऋण की औसत राशि (रुपए में)
आंध्र प्रदेश  2,45,554
अरुणाचल प्रदेश  3,581
असम  16,407
बिहार 23,534
छत्तीसगढ़ 21,443
गुजरात 56,568
हरियाणा 1,82,922
हिमाचल प्रदेश  85,825
जम्मू और कश्मीर 30,435
झारखंड 8,415
कर्नाटक 1,26,240
केरल 2,42,482
मध्य प्रदेश 74,420
महाराष्ट्र 82,085
मणिपुर  5,551
मेघालय 2,237
मिजोरम 23,485
नागालैंड 1,750
ओडिशा 32,721
पंजाब 2,03,249
राजस्थान 1,13,865
सिक्किम 32,185
तमिलनाडु  1,06,553
तेलंगाना 1,52,113
त्रिपुरा  23,944
उत्तराखंड 48,338
उत्तर प्रदेश  51,107
पश्चिम बंगाल  26,452
पूर्वोत्तर राज्यों का समूह 10,034
संघ शासित प्रदेशों का समूह 25,629
समग्र भारत  74,121

स्त्रोत: एनएसएस रिपोर्ट संख्या 587 : ग्रामीण भारत में कृषक परिवारों की स्थिति और परिवारों की भूमि एवं पशुधन धृतियों का मूल्यांकन, 2019

यह भी पढ़े : अब हर किसान के पास होगा खुद का कृषि ड्रोन

 

यह भी पढ़े : नैनो यूरिया के साथ किसान की एक सेल्फी दिला सकती है 2,500 रुपये

 

शेयर करें