हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

बढ़ने लगी गर्मी, फसलों के लिए अनुकूल

 

कल से शुरू होगा नया विक्षोभ

 

जिले में मौसम बदलने के साथ दिन में ठंड कमजोर पड़ने लगी है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह के समय ठंड का अहसास हो रहा है जबकि दिन में गर्मी लग रही।

अगले कुछ दिन इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। इस सीजन में पहली बार फरवरी में दिन का तापमान 31 डिग्री पर पहुंच चुका है।

इससे दिन में आमजन को गर्मी का अहसास होने लगा।

 

कुछ जिलों में बारिश हुई

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीएस गाठिये ने बताया दो दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई है।

इससे रात के तापमान में अभी तेजी से बढ़ोतरी नहीं होगी। दिन में तेज धूप लोगों को चुभने लगी है।

22 फरवरी से नया विक्षोभ शुरू होगा। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से फरवरी अंत तक रात में सर्दी रहेगी।

मार्च में सुबह-शाम हल्की ठंड के साथ तेज गर्मी शुरू हो जाएगी। इस बार मावठे, पश्चिमी विक्षोभ ने किसानों को राहत दी।

जमीन में नमी के कारण व बारिश से खेत सूखे नहीं। इससे किसानों को अधिक समय तक रबी फसल की सिंचाई नहीं करना पड़ी।

फरवरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंचते ही फसलों को सिंचाई की आवश्यकता लग रही है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम 12.1 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि गत दिवस अधिकतम तामपान 31.1 डिग्री दर्ज हुआ था।

source : dainikbhaskar

 

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : भिंडी की उन्नत खेती के लिए अपनाएं ये विधि

 

शेयर करे