बेहद महंगी बिकती हैं इस पेड़ की लकड़ियां

हो जाएंगे मालामाल

 

महोगनी की खेती कर सिर्फ 12 सालों में ही करोड़पति तक बना जा सकता है.

भूरे रंग की लकड़ी वाले इस पेड़ को पानी से नुकसान नहीं पहुंचता है.

इसकी खाल, लकड़ी और पत्तियां तक बाजार में अच्छी कीमतों पर बिकती हैं. जिससे किसान बढ़िया मुनाफा कमा सकता है.

 

पारंपरिक खेती-किसानी से इतर आजकल किसान ऐसी फसलों की खेती करने लगे हैं, जो कम लागत में बढ़िया मुनाफा दे जाए.

इसी कड़ी में किसानों के बीच पेड़ों की खेती का चलन काफी तेजी से बढ़ा है.

किसान आजकल महोगनी के पेड़ों की खेती कर बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं.

 

बढ़िया मुनाफा कमा सकता है

इस पेड़ की खेती कर सिर्फ 12 सालों में ही करोड़पति तक बना जा सकता है.

भूरे रंग की लकड़ी वाले इस पेड़ को पानी से नुकसान नहीं पहुंचता है.

इसकी खाल, लकड़ी और पत्तियां तक बाजार में अच्छी कीमतों पर बिकती हैं. जिससे किसान बढ़िया मुनाफा कमा सकता है. 

इस पेड़ के विकास के लिए उपजाऊ मिट्टी, अच्छी जल निकासी और सामान्य पीएच ही उपयुक्त है.

हालांकि, इस पेड़ की खेती ऊंचे स्थानों पर करने से मना किया जाता है.

विशेषज्ञों की माने तो हवा का बहाव तेज होने की वजह से यह पेड़ ऐसी जगहों पर जीवित नहीं रह पाता है.

 

किस काम में उपयोग आती है इसकी लकड़ी

महोगनी की लकड़ियों का उपयोग जहाज, गहने, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावट और मूर्तियां बनाने में किया जाता है.

यह जल्दी खराब नहीं होती है और सालों साल चलती है.

इसकी पत्तियों और बीजों के तेल का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स और कीटनाशक बनाने में किया जाता है.

इसके तेल का इस्तेमाल साबुन, पेंट, वार्निश और कई तरह की दवाइयां बनाने में भी किया जाता है.

 

महोगनी खेती से कमाई

महोगनी का पेड़ तकरीबन 12 साल में कटाई के लिए तैयार हो जाता है.

बाजार में इसके बीज तकरीबन एक हजार रुपये प्रति किलो में बिक जाते हैं.

वहीं, इसकी लकड़ियां तकरीबन 2000 से 2200 रुपये प्रति क्यूबिक फीट थोक में आसानी से बिक जाती है.

एक अनुमान के मुताबिक एक एकड़ में महोगनी की खेती से किसान आराम से 70 लाख से एक करोड़ तक का मुनाफा कमा सकता है.

यह भी पढ़े : सिंघाड़े की खेती करने पर मिलता हैं इतना अनुदान

 

यह भी पढ़े : सरसों, गेहूं, आलू के लिए मिलेगी इतनी यूरिया और डीएपी

 

शेयर करें

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।