हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

5 जुलाई, 2021 का मौसम पूर्वानुमान

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर बना हुआ है।

एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के पश्चिमी हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और उसके आस-पास बना हुआ है।

एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा और झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

 

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

जम्मू-कश्मीर, दक्षिण गुजरात, ओडिशा के कुछ हिस्सों, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

 

यह भी पढ़े : आमदनी बढ़ाने के लिए करोड़ों किसान उठा रहे हैं सरकार के इस प्लेटफॉर्म का फायदा

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 

आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है।

 

जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़े : फटाफट करवाईए फसल बीमा

 

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना होगी शुरू

 

source

 

शेयर करे