फिर बदला मौसम, 9 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, 22 जिलों में लू का अलर्ट

जल्द होगी मानसून की दस्तक

 

आज सोमवार 16 मई को 9 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान 30/40 प्रति किमी की रफ्तार से बारिश की संभावना है।

 

एक तरफ केरल में प्री मानसून गतिविधियों के चलते भारी बारिश का दौरा शुरु हो गया है।

वही दूसरी तरफ आज 16 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसके चलते अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

एमपी मौसम विभाग ने आज सोमवार 16 मई को 9 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान 30/40 प्रति किमी की रफ्तार से बारिश की संभावना है।

वही 22 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में ग्वालियर, दतिया, नौगांव और खजुराहों 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

खजुराहो, नौगांव, दतिया, रीवा, सतना, सीधी, छिंदवाड़ा, दमोह, ग्वालियर में हीट वेव का असर देखने को मिला।

आज सोमावार को चंबल, रीवा, सागर और ग्वालियर संभाग के जिलों के साथ रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, भोपाल लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वही छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी और अनूपपुर जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है।

 

10 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई से 22 मई तक बादल छाने से कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

केरल में 26 मई को मानसून दस्तक देगा, ऐसे में एमपी में प्री-मानसून में पहली अच्छी बारिश 25 से 28 मई के बीच हो सकती है।

28 मई के बाद प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी।

24 मई की मध्यरात्रि के बाद 2 बजकर 33 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा, जो 2 जून तक चलेगा।इसके बाद 10 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।

 

जानें हफ्ते का हाल

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों में ज्यादा मेहरबान रहेगा।

जबलपुर और सागर संभाग में यह सामान्य रहेगा।

अगले तीन दिनों तक इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हल्की राहत मिल सकती है, वही ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और सतना में उम्मीद कम है।

22 मई से प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और इंदौर के कुछ इलाकों में यह सक्रिय रहेगा।

  • अब आप देखेंगे कि लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम जांच सकते हैं।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : सरकार डीएपी की एक बोरी पर अब देगी 2501 रुपए की सब्सिडी

 

शेयर करे

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।