हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

04 अक्टूबर, 2020 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा और इससे सटे भागों के पास बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इस सिस्टम के पास ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र तमिलनाडु के तटीय भागों तक एक ट्रफ बना हुआ है।

अरब सागर के मध्य पूर्वी भागों और इससे सटे महाराष्ट्र के तटीय भागों पर भी एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है।

असम के मध्य भागों पर भी हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई समेत कोंकण गोवा, उत्तरी छत्तीसगढ़, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह तथा मिज़ोरम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

पूर्वोत्तर भारत, शेष छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं।

तमिलनाडु और केरल सहित लक्षद्वीप में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा हुई है।

मध्य भारत के बाकी हिस्सों, उत्तरी-पश्चिम भारत और पर्वतीय राज्यों में सभी जगहों पर मौसम साफ और शुष्क बना रहा।

 

यह भी पढ़े : मंडी हड़ताल से मुसीबत में किसान

 

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ जगहों हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो जगहों पर तेज़ बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तरी तमिलनाडु, कोंकण गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ भागों में हल्की तो एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

केरल, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश हो सकती है।

 

देखे विडियो 

 

 

video source : skymetweather

 

शेयर करे