हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

28 मई, 2021 का मौसम पूर्वानुमान

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

 

चक्रवात यास कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है और झारखंड के ऊपर पहुंच गया है।

पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में लद्दाख और आसपास के क्षेत्र में देखा जा सकता है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्र में 10,000 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, झारखंड केरल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अंदरूनी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई।

 

यह भी पढ़े : नौतपा में मध्य प्रदेश के इन संभागो में बारिश के आसार

गंगीय पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण और दक्षिणपूर्व राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश हुई।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 

उत्तर पूर्व भारत, लक्षद्वीप और मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

 

यह भी पढ़े : यास तूफान के चलते इन जिलों में हो सकती है बारिश

 

source

 

शेयर करे