हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मप्र में जल्द बदलेगा मौसम

 

5 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

 

अगले 24 घंटे में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव 4 से 5 नवंबर तक खत्म हो जाएगा।

 

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही गुलाबी ठंड का आगाज हो गया है।

बीते एक हफ्ते से दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है, ऐसे में 5 नवंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है।

आज रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पाकिस्तान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात के बनने की संभावना है।

 

तापमान में गिरावट होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर से ठंड में तेजी आएगी।

वर्तमान में साउथ में बने निम्न दबाव के कमजोर पड़ने से ठंड में कमी आई है, लेकिन दिवाली के बाद रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड बढ़ना शुरु हो जाएगी।

अगले 24 घंटे में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव 4 से 5 नवंबर तक खत्म हो जाएगा।

इसके बाद पांच नवंबर के बाद दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार है।

इसे ठंड की दस्तक माना जाएगा।पचमढ़ी और मंडला में तो रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढ़का है।

 

तापमान दर्ज किया

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में अक्टूबर में 11 साल में पहली बार 30 अक्टूबर को पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर आया।

शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से दो डिग्रीसे. कम रहा, लेकिन शुक्रवार के अधिकतम तापमान (28.1 डिग्री से.) की तुलना में 1.1 डिग्री से. अधिक रहा।

वही इंदौर न्यूनतम तापमान में 14.1 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम था।

वही अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।

इंदौर में 9 साल बाद अक्टूबर माह में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री तक पहुंचा।

इसके पूर्व वर्ष 2012 में इंदौर में न्यूतम तापमान 13.8 डिग्री तक रहा था।

source

 

यह भी पढ़े : ये हैं प्याज की 5 सबसे उन्नत किस्में

 

यह भी पढ़े : खेत से ब्रोकली तोड़ने के मिलेंगे 63 लाख सालाना

 

यह भी पढ़े : किसानो को सलाह, प्रति हैक्टेयर 100 किलोग्राम गेहूं का उपयोग बुआई में करें

 

शेयर करे