Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 13 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, लू का भी अलर्ट

Posted on May 1, 2022May 1, 2022

 

MP का मौसम फिर बदला

 

आज 1 मई को जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके चलते 1 से 4 मई के बीच हल्की बारिश और आंधी के भी आसार है।

 

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। आज रविवार को कई जिलों में लू तो कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

एमपी मौसम विभाग ने आज रविवार 1 मई को 13 जिलों में गरज चमक के साथ बौछार तो 13 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

वही 18-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।इधर, आज नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 3-4 मई को ग्वालियर चंबल में बारिश के साथ आंधी की संभावना है।

गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार 1 मई 2022 को 13 जिलों में गरज चमक के साथ बौछार की चेतावनी और 13 जिलों में ही लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों के साथ विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन और देवास जिले में गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है।

वही ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के साथ विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन और देवास में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, नौगांव, दतिया, ग्वालियर और सीधी में दर्ज किया गया। वही दतिया, खजुराहो और नौगांव में लू का असर रहा।

 

हल्की बारिश और आंधी के भी आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार रात को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके कारण अभी तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगा।

वही आज 1 मई को जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके चलते 1 से 4 मई के बीच हल्की बारिश और आंधी के भी आसार है।

वही 25 मई से नौतपा शुरू होगा और लू चलेगी।

 

तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में गिरावट के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है और पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने लगी है।

आज रविवार रात को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके चलते अभी तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में गिरावट के आसार है और कहीं कहीं बूंदाबांदी और आंधी भी चल सकती है।

 

बूंदाबांदी भी हो सकती है

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,  उत्तर भारत में रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार 2 मई के बाद तापमान में हल्की गिरावट के साथ बादल छाएंगे और इंदौर में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

प्रशांत महासागर में ला नीना के असर के कारण इस बार इंदौर में तापामान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।

इंदौर में 20 मई के आसपास अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

वही पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद राजस्थान की गर्म हवा से भीषण गर्मी बढ़ेगी और दूसरे- तीसरे हफ्ते में लू का असर फिर दिखाई देगा।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : PM Kisan : eKYC की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ाई गई

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • नरेंद्र मोदी सरकार की इस योजना से मिला 40 करोड़ किसानों को फायदा
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan