हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

किसान बलराम ने सीएम से सम्मान निधि के बारे में क्या कहा…?

 

किसान सम्मान निधि वितरण का जिलास्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले के ग्राम सोण्डा के रहने वाले बलराम प्रजापति से चर्चा की।

बलराम प्रजापति ने मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा में बताया कि उनके पास तीन बीघा जमीन है। उन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि की छह किस्ते और मुख्यमंत्री सम्मान निधि की एक किस्त पूर्व में मिल चुकी है।

 

उन्होंने बताया कि सम्मान निधि मिलने से खेती से संबंधी सामग्री खरीदने में आसानी रहती है।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 3 दिसंबर को जिले के 23 हजार 982 व 30 जनवरी को 42 हजार 810 किसान। इस प्रकार कुल 66 हजार 792 किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अन्तर्गत कुल 13 करोड़ 35 लाख 84 हजार रूपये वितरित किए गए है।

इस प्रकार जिले में तीन किस्तों में आज तक किसानों के खातों में 24 करोड़ 76 लाख 20 हजार रूपये अंतरित किए गए है।

 

यह भी पढ़े : यह किसान सब्सिडी पर ले सकते हैं कंबाइन हार्वेस्टर

 

source : naidunia

 

 

शेयर करे