हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

बारिश का यलो अलर्ट

 

 इंदौर-भोपाल समेत 4 संभागों और जबलपुर-ग्वालियर समेत

12 जिलों में बारिश की संभावना

 

  • अरब सागर के दक्षिण-पूर्व में चक्रवात बन रहा है
  • हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती

 

यह भी पढ़े : किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 

मध्यप्रदेश में अगले चौबीस घंटों के दौरान तेज हवाओं और गरज चमक के साथ साथ बारिश होगी।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश के इंदौर और भोपाल समेत 4 संभागों के अलावा जबलपुर-ग्वालियर समेत 12 जिलों में बारिश होगी।

यह बारिश अरेबियन सी के दक्षिण पूर्व में बने तुकाते साइक्लोन के कारण होगी। इसका असर प्रदेश में 19 मई तक रहेगा।

 

वरिष्ठ वैज्ञानिक जेडी मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है।

वहीं मध्य पाकिस्तान, बुंदेलखंड और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे होकर पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन झारखंड-असम तक और उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन विदर्भ-तेलंगाना तक गुजर रही हैं।

 

यह भी पढ़े : चक्रवात में बदला तूफान टाक्टे

 

साथ ही दक्षिण-पूर्वी अरब सागर/ लक्षद्वीप क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र विकसित हो चुका है। इसके आज से डिप्रेशन और 16 मई को चक्रवातीय तूफान (ताऊ-ते) में प्रभावशाली होने की प्रबल आशंका है।

यह 18 मई को गुजरात तट पर पहुंचेगा अरब सागर के दक्षिण पूर्व में चक्रवात सक्रिय हो गया है।

 

यहां बारिश का यलो अलर्ट

भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद उज्जैन संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इसके अलावा जबलपुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ में बारिश होगी।

यहां पर हवा की रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।

 

19 मई के बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 19 मई के बाद तापमान में वृद्धि होगी। प्रदेश में 24 मई के बाद पारा चढ़ेगा। संभावना यह भी है कि इस बार 24 के बाद पारा 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

इस बीच शनिवार को खजुराहो, रायसेन, खंडवा, खरगौन और रतलाम में ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया।

 

यह भी पढ़े : इंदौर संभाग में 15 से 20 जून के बीच दस्तक देगा मानसून

 

source : dainikbhaskar.com

 

शेयर करे