हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

3 वेदर सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में लू का अलर्ट

 

येलो अलर्ट जारी

 

आज 19 मार्च 2022 शनिवार को कई जिलों में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मार्च माह के अंत तक एक बार फिर तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

 

वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते मध्य प्रदेश का मौसम अचानक से बदल गया है।

एमपी मौसम विभाग ने आज 19 मार्च 2022 शनिवार को कई जिलों में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मार्च माह के अंत तक एक बार फिर तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

इंदौर में मार्च माह के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार है और ग्वालियर में अप्रैल माह में तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है।

 

येलो अलर्ट जारी किया गया

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 19 मार्च 2022 को नर्मदापुरम, धार, रतलाम, खरगोन और उज्जैन जिलों में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। सबसे न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मंडला, धार और बैतूल में दर्ज किया गया।

वही सबसे अधिकतम तापमान खरगोन में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

 

बारिश होने की भी संभावना है

मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बनने से मध्य पाकिस्तान एवं उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।

विदर्म पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इन तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने से हवाओं का रूख दक्षिण-पूर्वी हो गया है और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होने के आसार हैं।

वही इन तीनों वेदर सिस्टमों के प्रभाव से रविवार-सोमवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब में बारिश होने की भी संभावना है।

source : mpbreakingews

यह भी पढ़े : गेहूं की कटाई के बाद 60 से 65 दिन में आने वाली ग्रीष्मकालीन उड़द की खेती

 

यह भी पढ़े : कर्ज ना चुका पा रहे किसानों का ब्याज चुकाएगी सरकार

 

शेयर करे